ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के साथ गौतमबुद्ध नगर की दादरी विधानसभा सीट पर राजनीतिक गतिविधियां लगातार तेज होती जा रही हैं। भारतीय जनता पार्टी में संभावित टिकट दावेदारों की सक्रियता के बीच संगठन के नेता आनंद भाटी का नाम भी राजनीतिक चर्चाओं में उभरकर सामने आ रहा है। संगठन में लंबे अनुभव, शीर्ष नेतृत्व से लगातार संपर्क और सामाजिक-धार्मिक क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी ने उन्हें संभावित दावेदारों की चर्चा नजर आ रहे हैं
भाजपा संगठन से लंबे समय से जुड़े आनंद भाटी ने मंडल स्तर से लेकर जिला स्तर तक कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। वे भारतीय जनता युवा मोर्चा में जिला महामंत्री और जिला उपाध्यक्ष रहे हैं। इसके बाद उन्होंने भाजपा गौतमबुद्ध नगर के जिला उपाध्यक्ष के रूप में भी संगठन को मजबूत करने का कार्य किया।
वर्तमान में आनंद भाटी भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश चुनाव प्रबंधन प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक के रूप में कार्यरत हैं। चुनावी रणनीति तैयार करने, संगठनात्मक समन्वय स्थापित करने और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं के साथ तालमेल बनाने में उनकी भूमिका को पार्टी के भीतर महत्वपूर्ण माना जाता है।
संगठन में बढ़ी सक्रियता, राजनीतिक चर्चाएं तेज
राजनीतिक सूत्रों के अनुसार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच आनंद भाटी लगातार भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और संगठन के पदाधिकारियों के संपर्क में हैं। वे संगठनात्मक बैठकों और चुनावी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। यही कारण है कि दादरी विधानसभा से भाजपा के संभावित टिकट दावेदारों की चर्चा में उनका नाम भी लिया जा रहा है। हालांकि, भाजपा ने अभी तक किसी भी विधानसभा सीट के लिए उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों से भी मजबूत हुई पहचान
राजनीतिक सक्रियता के साथ-साथ आनंद भाटी सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भी लगातार सक्रिय हैं। वे वर्तमान में श्री धार्मिक रामलीला समिति, ग्रेटर नोएडा के अध्यक्ष हैं।
हाल ही में उनके नेतृत्व में रामलीला ग्राउंड, ऐच्छर (सेक्टर पाई-1), ग्रेटर नोएडा में आयोजित भव्य श्रीराम कथा में दादरी विधानसभा क्षेत्र, ग्रेटर नोएडा और आसपास के गांवों से हजारों श्रद्धालुओं ने प्रतिदिन पहुंचकर धर्म लाभ प्राप्त किया। आयोजन की सफलता ने उनकी सामाजिक स्वीकार्यता और जनसंपर्क क्षमता को भी नई मजबूती प्रदान की।
टिकट को लेकर बढ़ी उत्सुकता
दादरी विधानसभा में भाजपा टिकट को लेकर राजनीतिक हलचल लगातार तेज हो रही है। ऐसे में संगठनात्मक अनुभव, सामाजिक सक्रियता और पार्टी नेतृत्व से बेहतर समन्वय के कारण आनंद भाटी का नाम भी संभावित दावेदारों की चर्चाओं में शामिल है। हालांकि, अंतिम फैसला भाजपा का केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व ही करेगा। तब तक दादरी विधानसभा की राजनीति में संभावित उम्मीदवारों को लेकर चर्चाओं का दौर जारी रहने की संभावना है।
एक टिप्पणी भेजें