Top News

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में इंटरैक्ट क्लब की शुरुआत, रोटरी क्लब ऑफ ग्रेटर नोएडा ने विद्यार्थियों को दिलाई सेवा और नेतृत्व की शपथ

ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: युवा नेतृत्व को प्रोत्साहित करने और विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने के उद्देश्य से रोटरी क्लब ऑफ ग्रेटर नोएडा द्वारा दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में इंटरैक्ट क्लब स्थापना समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण अभियान भी चलाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं स्वागत समारोह से हुई। विद्यालय की डायरेक्टर सुश्री कंचन कुमारी, प्रधानाचार्या सुश्री हीमा शर्मा, उप-प्रधानाचार्या सुश्री सोनाली सेठिया तथा इंटरैक्ट क्लब प्रभारी सुश्री मीनाक्षी शर्मा ने रोटरी क्लब के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में नेतृत्व, अनुशासन, सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी का विकास करते हैं।
इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ ग्रेटर नोएडा के डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट इंटरैक्ट कोऑर्डिनेटर रोटेरियन रचना, पूर्व असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन मुकुल गोयल, क्लब अध्यक्ष रोटेरियन मोहित बंसल, सचिव रोटेरियन मनु जिंदल तथा प्रेसिडेंट-इलेक्ट रोटेरियन कपिल गर्ग ने विद्यार्थियों को रोटरी के मूल मंत्र "Service Above Self" (स्वयं से पहले सेवा) को जीवन में अपनाने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
समारोह के दौरान नवगठित इंटरैक्ट क्लब के पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण कर विद्यालय एवं समाज की सेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। नई कार्यकारिणी में समीरा को अध्यक्ष, भाव्या शर्मा को उपाध्यक्ष, शौर्य को सचिव, कनक ओझा को कोषाध्यक्ष, अश्मित को सार्जेंट-एट-आर्म्स, सम्पृति को टेक्निकल डायरेक्टर, निशी को कम्युनिटी सर्विस डायरेक्टर, सीरत को मीडिया रिपोर्ट्स डायरेक्टर, अक्षिता को ऑडिटोरियल डायरेक्टर तथा मानवी को कल्चरल डायरेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई।
समारोह के समापन पर रोटरी सदस्यों, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से पौधारोपण कर हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया। उपस्थित सभी लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया।
रोटरी क्लब ऑफ ग्रेटर नोएडा के पदाधिकारियों ने कहा कि इंटरैक्ट क्लब के माध्यम से विद्यार्थियों को समाज सेवा, नेतृत्व विकास, पर्यावरण संरक्षण और मानवीय मूल्यों से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी का अवसर मिलेगा। वहीं विद्यालय प्रबंधन ने भविष्य में भी रोटरी क्लब के सहयोग से ऐसे प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।शिक्षा, सेवा और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ आयोजित यह समारोह विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और सामाजिक चेतना को नई दिशा देने वाला साबित हुआ।

Post a Comment

और नया पुराने