ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: ग्रेटर नोएडा, 12 जुलाई। पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने और सेक्टर को अधिक हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-1 रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) द्वारा रविवार को "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अभियान के तहत सेक्टर बीटा-1 के विभिन्न पार्कों में बड़ी संख्या में पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में RWA पदाधिकारियों, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। सभी ने पौधारोपण के साथ उनकी नियमित देखभाल करने का भी संकल्प दोहराया।इस अवसर पर RWA अध्यक्ष संगीत शर्मा, महासचिव हरेन्द्र भाटी, भीम सिंह भाटी, अजय कुमार, सुनील भाटी सहित अनेक सम्मानित सेक्टरवासियों ने पौधे लगाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
RWA महासचिव हरेन्द्र भाटी ने कहा कि "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान प्रकृति के प्रति सम्मान और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने का प्रेरणादायी प्रयास है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक वर्ष में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प ले, तो शहर को हराभरा और प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव संभव है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर जनजागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया।
एक टिप्पणी भेजें