नोएडा/ फेस वार्ता: समाज सेवा और मानवता की मिसाल पेश करते हुए नोएडा पंजाबी एकता समिति ने रविवार को सेक्टर-10 एवं सेक्टर-12 की मुख्य सड़क पर मीठे पानी की छबील का भव्य आयोजन किया। सेवा भाव से आयोजित इस कार्यक्रम में 5,500 से अधिक श्रद्धालुओं ने मीठे पानी की छबील ग्रहण की। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के बीच 150 दर्जन केले और 2,500 समोसों का भी वितरण किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनीत मेहता ने की। समिति के कोषाध्यक्ष गौरव चाचरा ने बताया कि संस्था प्रत्येक वर्ष इसी श्रद्धा और उत्साह के साथ यह सेवा कार्यक्रम आयोजित करती है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की सफलता समिति के सभी संरक्षकों, पदाधिकारियों और सदस्यों के सहयोग, समर्पण तथा अथक मेहनत का परिणाम है।
इस सेवा आयोजन में समिति के संरक्षक एवं सदस्य संजय बाली, जसविंदर खोक्खर, एस.पी. आनंद, नवीन सोनी, बुंदू मेहता, राजीव खन्ना, के.के. अरोड़ा, अनिल खन्ना, अतुल सहगल, मनोज बावेजा, नरेंद्र सचदेवा, नीरज अरोड़ा, विकास दुआ, विजय अरोड़ा, विक्की कपूर, अंतेश भंडारी, यश मेहता, विनय मेहता, अक्षत मेहता, कृष्णा सोनी, सुरेंद्र सोनी, जुगल किशोर, राजीव छाबड़ा, तात्या, सायंश, निमांश, सरोज सोनी, कमलेश चाचरा, डॉली मेहता, उर्वशी चाचरा, पूनम मेहता, नंदिनी बावेजा और मान्या बावेजा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया। समिति ने भविष्य में भी समाज सेवा, जनकल्याण और मानवता की सेवा से जुड़े ऐसे आयोजन निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।
एक टिप्पणी भेजें