ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता:। इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA) की लगातार उठाई जा रही मांगों और प्रयासों का असर देखने को मिला। एसोसिएशन की पहल पर ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO) सुमित यादव ने अधिकारियों की टीम के साथ इकोटेक-3 औद्योगिक क्षेत्र का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया और विभिन्न समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान IBA के अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने औद्योगिक क्षेत्र में साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण, ड्रेनेज, सीवरेज, सड़क, जलभराव और हॉर्टिकल्चर से जुड़ी समस्याओं को विस्तार से अधिकारियों के सामने रखा। उन्होंने कहा कि इन मूलभूत समस्याओं के कारण उद्योगों और उद्यमियों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
निरीक्षण के बाद एसीईओ सुमित यादव ने संबंधित अधिकारियों को कूड़े के ढेर तत्काल हटाने, नियमित सफाई सुनिश्चित करने, झाड़ियों की कटाई कराने तथा मानसून के मद्देनज़र सभी ड्रेनों की युद्धस्तर पर सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़कों के गड्ढों को फिलहाल गिट्टी डालकर रोलर से समतल करने, सड़क चौड़ीकरण का कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने तथा निर्माणाधीन आरसीसी ड्रेन के निर्माण में तेजी लाने के भी निर्देश दिए।
अधिकारियों ने बड़े नाले से जुड़ रही निर्माणाधीन कलवर्ट एवं जल निकासी व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। इस दौरान एसीईओ ने स्पष्ट कहा कि ड्रेनेज, गार्बेज, सीवरेज, सड़क और हॉर्टिकल्चर जैसी किसी भी समस्या के कारण उद्यमियों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। सभी विभाग प्राथमिकता के आधार पर समन्वय बनाकर समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।
IBA अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल समस्याओं को उठाना नहीं, बल्कि उनका स्थायी समाधान सुनिश्चित कराना है। उन्होंने कहा कि IBA औद्योगिक क्षेत्रों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित, सुविधायुक्त और आदर्श औद्योगिक सेक्टर के रूप में विकसित करने के लिए शासन, प्रशासन और प्राधिकरण के साथ लगातार समन्वय कर रही है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं का संज्ञान लेकर समाधान के लिए टीम गठित करने तथा सकारात्मक सहयोग प्रदान करने पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रवि कुमार एन.जी. का आभार व्यक्त किया। साथ ही, मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण करने और संबंधित अधिकारियों को प्रभावी दिशा-निर्देश देने के लिए एसीईओ सुमित यादव का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह, प्रोजेक्ट विभाग के मैनेजर प्रशांत समाधिया, संविदा सुपरवाइजर जितेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, अनिल कुमार, धनेश भाटी सहित प्राधिकरण के अधिकारी-कर्मचारी तथा इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोस
एक टिप्पणी भेजें