ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता, भारत शर्मा
श्री रामलीला कमेटी ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजयमहोत्सव 2025 का आयोजन साइट 4 ग्रेनो में किया जा रहा है आज की लीला गणेश वंदना से प्रारम्भ हुई* अध्यक्ष मंजीत सिंह ने बताया
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इन्दर प्रीत सिंह जोश, जिला एवं सत्र न्यायाधीश, शामली विशिष्ट अतिथि भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान एवं बीजेपी नेत्री निर्मल तंवर भाटी, व स्वामी हर्षानंद गिरि महाराज जी व अन्य गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की
ने दीप प्रज्जलित कर लीला मन्चन की शुरुआत की दीप प्रज्जलित में आदि गणमान्य उपस्थित रहे I
महासचिव विजेंद्र सिंह आर्य ने बताय रामलीला मंचन में सीता स्वयंवर में जनकपुरी में देश देशांतर के राजा पधारे और जनक जी की प्रतिज्ञा के अनुसार सभी राजाओं ने धनुष पर अपना अपना बल आजमाया और धनुष को उठाने में असफल रहे तब राजा जनक निराश होकर कुछ कटु वचन कहते है जिससे लक्ष्मण जी क्रोधित हो जाते है तब श्री राम लक्ष्मण को शांत कराते है इसके बाद ऋषि विश्वामित्र श्री राम को धनुष उठाने की आज्ञा प्रदान करते है गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर श्री राम धनुष को उठाते हैं उठाते ही धनुष टूट जाता है।*
धर्मपाल प्रधान ने बताया 50 फिट का धनुष 55 फिट की ऊंचाई पर टूटा यह नजारा देख दर्शको ने जमकर तालिया बजाई रामलीला ग्राउंड श्री राम के नाम के जय जय कार से गुंज उठा उसके बाद सीता जी ने श्री राम को जयमाला पहनाती है फिर श्री राम सीता जी को जयमाला पहनाते है इसके बाद बधाई गीत गाये जाते है
संयुक्त महासचिव सौरभ बंसल ने बताया धनुष टूटने के बाद परशुराम क्रोधित हो कर आते और परशुराम लक्ष्मण संवाद होता है तब श्री राम ने उन्हें शांत कराया और फिर अयोध्या से जनक पूरी में बारात आई और चारों भाईयों का विवाह संपन्न हुआ
कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग ने बताया अयोध्या में चारों ओर खुशी की लहर दौड़ पड़ी और तीनों रानियों ने चारों बहुओं की आरती उतारकर अयोध्या में उनका स्वागत किया ।
मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने बताया कल लीला मंचन में राज्यभिषेक की घोषणा , मंथरा कैकयी संवाद , श्रवण वध , दशरथ मरण , राम वनवास , गुहूराज से भेंट , राम केवट संवाद आदि लीलाओ का मंचन होगा
इस अवसर पर अध्यक्ष सरदार मनजीत सिंह धर्मपाल प्रधान बिजेन्द्र सिंह आर्य मनोज गर्ग सौरभ बंसल विनोद कसाना कुलदीप शर्मा मुकेश शर्मा हरेन्द्र भाटी के के शर्मा मुकुल गोयल सुभास चंदेल अमित गोयल अतुल जिन्दल, गिरीश जिन्दल, कमल सिंह आर्य अनील कसाना,सुनील प्रधान श्यामवीर भाटी, मनोज यादव अनुज उपाध्याय अरुण गुप्ता अंकुर गर्ग अतुल जैन मोंनु अग्रवाल विकास, रिंकू , दीपक , राहुल नम्बरदार आदि सदस्य उपस्थित रहे
एक टिप्पणी भेजें