दुर्गा अष्टमी पर विधि-विधान से हुआ पूजन, श्रद्धालुओं ने की पुष्पांजलि अर्पित
तोरवा/फेस वार्ता श्री श्री विवेकानंद दुर्गा उत्सव समिति, तोरवा में दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर पूर्व मंत्री एवं नगर विधायक अमर अग्रवाल ने मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान पंडित सुमित चक्रवर्ती ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई। अमर अग्रवाल ने मां दुर्गा के चरणों में पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि भी अर्पित कराई गई।
पूजा कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा और भक्ति का वातावरण रहा। समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने धार्मिक आयोजन में सहभागिता की और मां दुर्गा से सभी के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दीपक सिंह, रोशन सिंह, पल्लव धर, पूर्ति धर, सुमित बनर्जी, शुभेंदु धर, विजय शिवसागर, एसके सिंह, शशांक शर्मा और सोनू सरकार सहित समिति के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें