Top News

रामलीला में भावुक हुआ अयोध्या का प्रसंग, श्रीराम के वनवास और दशरथ के प्राण त्यागने का हुआ मंचन।

ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता:। साइट-4 स्थित रामलीला मैदान में श्रीरामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव में रामलीला मंचन की शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल और दादरी विधायक तेजपाल नागर ने दीप प्रज्ज्वलित कर मंचन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अतिथियों ने भगवान श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण किया और रामलीला कमेटी द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक सतवीर गुर्जर, डीसीपी डॉ. प्रवीण रंजन, श्रीमती कुशल सिंह, रविंद्र तोंगर, पूर्व डीएसपी रमनपाल, प्रायोजक मोनू गुप्ता, पवन गोयल, पीडी, ओमप्रकाश अग्रवाल और गुरुचरण सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने भगवान श्रीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा व्यक्त की।
कैकेयी के दो वरदानों ने बदली अयोध्या की तस्वीर
कमेटी के अध्यक्ष मनजीत सिंह ने बताया कि रामलीला के मंचन में राजा दशरथ द्वारा भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक की घोषणा से शुरुआत हुई। देवताओं को चिंता हुई कि श्रीराम के राजा बनने से रावण के अत्याचारों का अंत कैसे होगा। इसके बाद देवी सरस्वती के मंथरा की बुद्धि परिवर्तित करने का प्रसंग दिखाया गया। मंथरा के बहकावे में आकर रानी कैकेयी ने राजा दशरथ से अपने दो वरदान मांगे। पहले वरदान में श्रीराम के लिए 14 वर्ष का वनवास और दूसरे में भरत के राज्याभिषेक की मांग की।
कैकेयी की मांग सुनकर राजा दशरथ गहरे शोक में डूब गए। उन्हें श्रवण कुमार के माता-पिता द्वारा दिए गए पुत्र वियोग के श्राप की याद आई। श्रीराम के वनवास के वियोग में राजा दशरथ ने अपने प्राण त्याग दिए। इस मार्मिक प्रसंग ने दर्शकों को भावुक कर दिया।
केवट ने चरण पखारकर श्रीराम को कराया गंगा पार
कमेटी के महासचिव बिजेंद्र सिंह आर्य ने बताया कि वनवास के दौरान भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण गंगा तट पर पहुंचे। वहां केवट ने भगवान श्रीराम के चरण धोने के बाद उन्हें गंगा पार कराया। इसके बाद श्रीराम ने भारद्वाज ऋषि से आशीर्वाद लिया और वन की ओर प्रस्थान किया।
दूसरी ओर, अयोध्या लौटने पर भरत को श्रीराम के वनवास की जानकारी मिली। इस घटना से दुखी भरत ने माता कैकेयी के निर्णय पर नाराजगी जताई और श्रीराम को वापस अयोध्या लाने के लिए वन की ओर प्रस्थान किया।
अगली लीला में होगा सीता हरण का मंचन
संयुक्त महासचिव सौरभ बंसल ने बताया कि आगामी लीला में नारद-सूपर्णखा संवाद, सीता हरण, राम वियोग और जटायु मरण के प्रसंगों का मंचन किया जाएगा।
21 वर्षों से विजय महोत्सव का आयोजन
कमेटी के मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने बताया कि श्री रामलीला कमेटी पिछले 21 वर्षों से विजय महोत्सव के अंतर्गत रामलीला मंचन का आयोजन कर रही है। कमेटी प्रत्येक वर्ष दर्शकों के लिए कुछ नया प्रस्तुत करने का प्रयास करती है। उन्होंने बताया कि रामलीला के लिए एनसीआर के बड़े मंचों में शामिल भव्य मंच तैयार किया गया है। इसके साथ ही नगरवासियों के मनोरंजन के लिए मेले का भी आयोजन किया गया है।
मेले में खानपान के विभिन्न स्टॉल, घरेलू उपयोग की वस्तुओं की दुकानें, बच्चों के लिए झूले, सर्कस, जादू और मनोरंजन के अन्य साधन आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। उन्होंने बताया कि आयोजन में पुलिस-प्रशासन के सहयोग से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
इस अवसर पर अध्यक्ष मनजीत सिंह, बिजेंद्र सिंह आर्य, धर्मपाल भाटी, मनोज गर्ग, सौरभ बंसल, विनोद कसाना, कुलदीप शर्मा, मुकेश शर्मा, केके शर्मा, हरेंद्र भाटी, मुकुल गोयल, सुभाष चंदेल, अमित गोयल, अतुल जिंदल, गिरीश जिंदल, श्यामवीर भाटी, मनोज यादव, सुभाष, अनिल कसाना, सुनील प्रधान, अनुज उपाध्याय, अतुल जैन, अरुण गुप्ता, अंकुर गर्ग, विशाल जैन, दीपक भाटी, राहुल नंबरदार, प्रभाकर देशमुख, विकास आर्य, रिंकू आर्य और प्रमोद मास्टर सहित कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने