Top News

रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा की पहल: 105 जरूरतमंद बच्चों को स्कूल बैग और कॉपियां वितरित, खिल उठे मासूमों के चेहरे

ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: शिक्षा को बढ़ावा देने और जरूरतमंद बच्चों की मदद के उद्देश्य से रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा ने सराहनीय सामाजिक पहल करते हुए अपना स्कूल (ऐचर) और त्रिशक्ति जन कल्याण स्कूल (सिज़ार पार्क) के 105 निर्धन विद्यार्थियों को स्कूल बैग, कॉपियां, चिप्स, फ्रूटी सहित अन्य उपयोगी सामग्री वितरित की।
क्लब सदस्य हर्ष गुप्ता ने बताया कि रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा लगातार समाजसेवा और जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इसी क्रम में बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए यह विशेष वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी और उन्होंने क्लब सदस्यों का आभार व्यक्त किया।क्लब अध्यक्ष मोहित बंसल ने कहा कि समाज के वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षा से जोड़ना और उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देना रोटरी क्लब की प्राथमिकता है। भविष्य में भी इस तरह के सेवा कार्य लगातार जारी रहेंगे।कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष मोहित बंसल, मुकुल गोयल, मनु जिंदल, सुमित माहेश्वरी, शुभम सिंघल, राकेश शर्मा, शुभम गोयल, हर्ष गुप्ता, नवीन शर्मा, अशोक सेमवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने