Top News

लॉयड ग्रुप (फार्मेसी) में भावुक विदाई समारोह: ‘फेयरवेल पार्टी 2026’ में झलका उत्साह और अपनापन।

ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता भारत भूषण शर्मा: Lloyd Institute of Management and Technology एवं Lloyd School of Pharmacy द्वारा बी.फार्म चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों के सम्मान में “फेयरवेल पार्टी 2026” का भव्य आयोजन किया गया। “आखिरी साज – अंतिम सुरों की भावनात्मक प्रस्तुति” थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में जूनियर विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स को भावभीनी विदाई दी।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई, जिसके बाद विद्यार्थियों ने डांस, सिंगिंग, सोलो व ग्रुप डांस तथा कविता पाठ जैसी आकर्षक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और भावनाओं का अनूठा संगम देखने को मिला।
समारोह का मुख्य आकर्षण “मिस्टर एवं मिस फेयरवेल” प्रतियोगिता रही, जिसमें प्रतिभागियों ने परिचय, रैंप वॉक और प्रश्नोत्तर दौर में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। साथ ही “मिस्टर एवं मिस टैलेंट”, “मिस्टर हैंडसम” और “मिस गॉर्जियस/मिस डिवा” जैसे विशेष खिताब भी प्रदान किए गए।
लॉयड स्कूल ऑफ फार्मेसी में मिस्टर हैंडसम – यश, मिस गॉर्जियस – निकिता, मिस्टर टैलेंटेड – तुषार, मिस टैलेंटेड – अदिति, मिस्टर फेयरवेल – हर्षित और मिस फेयरवेल – आयुषी रहीं। वहीं, लॉयड इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में मिस टैलेंटेड – प्रारब्धि, मिस्टर टैलेंटेड – विपुल, मिस डिवा – मुस्कान, मिस्टर हैंडसम – तनिष्क, मिस्टर फेयरवेल – सिद्धार्थ और मिस फेयरवेल – प्रज्ञा चुने गए।
जूनियर छात्रों द्वारा प्रस्तुत वीडियो ने सीनियर्स के चार वर्षों की यादों को जीवंत कर दिया, जिससे माहौल भावुक हो उठा। इस अवसर पर सीनियर विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान ने उन्हें जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार किया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रुप डायरेक्टर एवं हेड ग्रोथ प्रो. (डॉ.) वंदना अरोड़ा सेठी ने कहा कि फेयरवेल केवल विदाई नहीं, बल्कि नए जीवन की शुरुआत है। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
मधुर स्मृतियों और भावनात्मक पलों के साथ यह समारोह सम्पन्न हुआ, जो सभी के लिए लंबे समय तक यादगार बना रहेगा।

Post a Comment

और नया पुराने