Top News

डीआईजी राजीव नारायण मिश्रा ने आर्या फैशन्स का किया दौरा, कारीगरों और महिला प्रशिक्षुओं का बढ़ाया उत्साह

ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: आर्या फैशन्स निर्यातक इकाई के लिए शुक्रवार का दिन विशेष रहा, जब भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एवं डीआईजी (आईपीएस) राजीव नारायण मिश्रा ने इकाई का दौरा कर वहां की उत्पादन प्रक्रिया, कारीगरों के कौशल और महिला सशक्तिकरण से जुड़े प्रयासों का अवलोकन किया।दौरे के दौरान डीआईजी राजीव नारायण मिश्रा ने आर्या फैशन्स की संपूर्ण मैन्युफैक्चरिंग प्रक्रिया का निरीक्षण किया।उन्होंने कच्चे माल से लेकर तैयार उत्पादों तक की उत्पादन श्रृंखला को बारीकी से समझा तथा कारीगरों और शिल्पकारों से संवाद कर उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि देश के कुशल कारीगर और शिल्पकार ही "मेक इन इंडिया" और "आत्मनिर्भर भारत" अभियान की वास्तविक शक्ति हैं, जो भारतीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
डीआईजी ने इकाई में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिला प्रशिक्षुओं से भी मुलाकात की और उनके अनुभवों को जाना। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और कौशल विकास के माध्यम से अपने जीवन में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रेरित किया। साथ ही आर्या फैशन्स द्वारा महिला सशक्तिकरण और रोजगार सृजन के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की।
आर्या फैशन्स की संस्थापक एवं सीईओ डॉ. खुशबू सिंह ने कहा कि डीआईजी राजीव नारायण मिश्रा की इस प्रेरणादायक यात्रा से पूरी टीम का मनोबल बढ़ा है। उनके मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से कारीगरों तथा प्रशिक्षुओं को अपने कार्य और प्रतिभा पर और अधिक गर्व महसूस हो रहा है।
उन्होंने बताया कि आर्या फैशन्स भविष्य में भी कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण और गुणवत्तापूर्ण निर्यात उत्पादन के माध्यम से क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Post a Comment

और नया पुराने