ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: नॉलेज पार्क स्थित आईईसी कॉलेज में संस्थान के शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों के बीच एक रोमांचक मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य संस्थान परिवार के सदस्यों के बीच आपसी सौहार्द, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना था।
संस्थान के खेल अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि मैच में दो टीमों ने हिस्सा लिया। एक टीम की कप्तानी डॉ. मनोज गर्ग (विभागाध्यक्ष, ईसीई विभाग) ने की, जबकि दूसरी टीम का नेतृत्व लोकेश गर्ग (एडमिन विभाग) ने किया।
मैत्री मैच के दौरान संस्थान के एक्जीक्यूटिव निदेशक प्रो. सुनील कुमार एवं निदेशक प्रो. विनय गुप्ता ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
रोमांचक मुकाबले में डॉ. मनोज गर्ग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। मैच में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करने वाले राकेश को उनके बेहतरीन योगदान के लिए 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।संस्थान प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं, बल्कि शिक्षकों और कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय एवं सहयोग की भावना को भी मजबूत करते हैं।
एक टिप्पणी भेजें