ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा में रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने रोटरी वर्ष 2026-27 के तहत "एक वृक्ष–एक जीवन, एक सदस्य–एक संकल्प" अभियान की शुरुआत की। इस क्रम में गुरुवार को साइट-4 स्थित रामलीला मैदान में व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाकर फलदार और छायादार पौधे लगाए गए।
अभियान के दौरान क्लब के सदस्यों ने अमरूद, आंवला, कटहल, नींबू, जामुन और नीम सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। कार्यक्रम का शुभारंभ जोन-11 के असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन शैलेश वार्ष्णेय ने अमरूद का पौधा लगाकर किया।
क्लब अध्यक्ष रोटेरियन निखिल गर्ग ने कहा कि पौधारोपण केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण देने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सदस्य यदि एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करे तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव संभव है। उन्होंने सभी सदस्यों और सहयोगियों का अभियान को सफल बनाने के लिए आभार भी जताया।उन्होंने बताया कि रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सेवा और जनजागरूकता से जुड़े ऐसे अभियान निरंतर चलाता रहेगा।इस अभियान में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मनजीत सिंह के साथ विजेंद्र सिंह आर्य, हरेंद्र भाटी और कुलदीप शर्मा का विशेष सहयोग रहा।कार्यक्रम में क्लब के के.के. शर्मा, सौरभ बंसल, राहुल शर्मा, बृजमोहन गोयल, शिव कुमार गुप्ता, रणजीत सिंह, अतुल जैन, सुनील गोयल, सौरभ गोयल, अमित मंडार, संदीप गर्ग, संजय गर्ग, अशोक अग्रवाल, मनीष डावर, विकास गर्ग, मोहित सिंघल, ऋषि के. अग्रवाल, यतेन्द्र अवाना, अमित गोयल, सोविन्दर सिंह, नरेंद्र यादव और सुशील भाटी सहित बड़ी संख्या में रोटेरियन मौजूद रहे। कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी रोटेरियन विनोद कसाना रहे।
रोटरी क्लब का यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ लोगों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश देने में सफल रहा।
एक टिप्पणी भेजें