Top News

एक्यूरेट इंस्टीट्यूट ने स्वायत्तता का मनाया भव्य जश्न, टॉप प्लेसमेंट पाने वाले छात्र और शिक्षाविद हुए सम्मानित।

ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: 
ग्रेटर नोएडा। एक्यूरेट इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी ने स्वायत्त (ऑटोनॉमस) दर्जा मिलने की उपलब्धि को भव्य समारोह के साथ मनाया। संस्थान परिसर में आयोजित "ऑटोनॉमस सेलिब्रेशन एवं एजुकेटर्स मीट" में देशभर के शिक्षाविदों, उद्योग जगत के विशेषज्ञों, स्कूलों के प्रधानाचार्यों, कॉर्पोरेट प्रतिनिधियों और गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया तथा संस्थान को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।
समारोह का मुख्य आकर्षण स्वायत्तता का उत्सव, एजुकेटर्स मीट और राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों में उत्कृष्ट पैकेज पर चयनित विद्यार्थियों को "प्लेसमेंट अचीवर्स अवॉर्ड" से सम्मानित करना रहा। कार्यक्रम में एनसीआर के करीब 400 शिक्षाविद, शीर्ष कंपनियों के 10 वरिष्ठ एचआर अधिकारी, मीडिया प्रतिनिधि, संस्थान के निदेशक, डीन, प्राध्यापक, स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
संस्थान के डायरेक्टर डॉ. सुनील मिश्रा ने बताया कि टेक्निकल एफएमसी के ग्लोबल डायरेक्टर एचआर आनंद कुमार सिंह, एसटी माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स के अमित मिश्रा, कॉग्निजेंट के अवधेश पांडे, एई कंपनी के नितिन पांडे तथा फाल्कन कंपनी के रोहित सहित कई कॉर्पोरेट प्रतिनिधियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया।
इस वर्ष बीटेक छात्र सत्यम चौधरी का केपीएमजी (KPMG) में 18 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर चयन कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा। वहीं एमसीए की छात्रा आयुषी को 16 लाख रुपये तथा एमबीए की एक छात्रा को 12 लाख रुपये वार्षिक पैकेज मिलने पर सम्मानित किया गया। इसके अलावा आर्यन भदौरिया, सुकृति, प्रियांशु भारद्वाज, गगनजोत सिंह, आर्यन शर्मा और विशाल तिवारी को भी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।
डीन स्टूडेंट वेलफेयर आर.के. तिवारी ने बताया कि संस्थान में प्रवेश प्रक्रिया में सहयोग देने वाले प्रमुख शिक्षाविदों को भी विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
इस अवसर पर एक्यूरेट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की चेयरपर्सन श्रीमती पूनम शर्मा ने कहा कि स्वायत्तता केवल सम्मान नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण, नवाचार आधारित और उद्योगोन्मुख शिक्षा प्रदान करने की बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि संस्थान का लक्ष्य विद्यार्थियों को केवल डिग्री देना नहीं, बल्कि उन्हें वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना है। स्वायत्तता मिलने के बाद संस्थान उद्योग की जरूरतों के अनुरूप पाठ्यक्रम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार को और अधिक गति देगा।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित एजुकेटर्स मीट में नई शिक्षा नीति (NEP), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, कौशल आधारित शिक्षा और उद्योग-अकादमिक सहयोग जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने रोजगारपरक शिक्षा और व्यावहारिक प्रशिक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया।
प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट विभाग ने बताया कि उद्योग जगत के साथ मजबूत साझेदारी, इंटर्नशिप, लाइव प्रोजेक्ट्स, प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन, सॉफ्ट स्किल्स और व्यक्तित्व विकास पर विशेष फोकस के कारण हर वर्ष बड़ी संख्या में विद्यार्थी प्रतिष्ठित कंपनियों में चयनित हो रहे हैं।
समारोह के अंत में सभी अतिथियों ने एक्यूरेट इंस्टीट्यूट को स्वायत्तता मिलने पर बधाई देते हुए इसे क्षेत्र की उच्च शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। संस्थान ने उत्कृष्ट शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार, उद्योग सहयोग और रोजगारपरक शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नए मानक स्थापित करने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में प्लेसमेंट डायरेक्टर प्रो. सतीश वर्मा, डॉ. अभिषेक, अजय शर्मा, डॉ. डी.सी. अग्रवाल, डॉ. नितिन त्यागी, डॉ. एस.एल. राजपूत, हरिओम शर्मा, सवाल कुमार, मनोज कुमार, हरिओम नारायण राय, फिरोज खान, सपना सिंह तथा प्रबीन झा सहित संस्थान के अनेक पदाधिकारी एवं शिक्षाविद उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने