ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: गुणवत्ता आधारित शिक्षा और उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणामों के लिए देशभर में पहचान बना चुके GL Bajaj Educational Institutions ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित की है। डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU) द्वारा घोषित मेरिट सूची में GL Bajaj के चार विद्यार्थियों ने टॉप-10 में स्थान हासिल कर संस्थान और गौतमबुद्ध नगर का गौरव बढ़ाया है।
विश्वविद्यालय की मेरिट सूची के अनुसार रिद्धि सिंह (बी.टेक. – कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) ने 5वीं रैंक, रितिका गुप्ता (एमसीए) ने 7वीं रैंक, सौम्या वर्मा (एमसीए) ने 9वीं रैंक तथा वैभव चौहान (एमबीए – बिजनेस एनालिटिक्स) ने 10वीं रैंक प्राप्त की है।यह उपलब्धि संस्थान की मजबूत शैक्षणिक व्यवस्था, अनुभवी फैकल्टी, आधुनिक शिक्षण पद्धति और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। GL Bajaj लगातार ऐसा वातावरण उपलब्ध करा रहा है, जहां विद्यार्थियों को नवाचार, शोध और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया जाता है।
इस अवसर पर संस्थान के प्रबंधन, निदेशकगण, प्राचार्यों एवं संकाय सदस्यों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण की सराहना की। साथ ही इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों के अभिभावकों और शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन एवं सहयोग को भी दिया।
GL Bajaj Educational Institutions के वाइस चेयरमैन पंकज अग्रवाल ने कहा कि विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में एक साथ चार विद्यार्थियों का स्थान बनाना संस्थान के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि GL Bajaj भविष्य में भी विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा, नवाचार, उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के बेहतर अवसर प्रदान करता रहेगा।
लगातार उत्कृष्ट परिणामों के साथ GL Bajaj Educational Institutions उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित कर रहा है और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर सफलता के लिए तैयार कर रहा है।
AKTU की टॉप-10 मेरिट सूची में चार स्थान हासिल कर GL Bajaj ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उत्कृष्ट शिक्षा और गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन सफलता की सबसे मजबूत नींव है।
एक टिप्पणी भेजें