दनकौर गौतमबुद्धनगर/ फेस वार्ता: राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल (रानद) ने गौतमबुद्ध नगर में संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए भारत भूषण मित्तल को पार्टी का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। इस दौरान उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता भी दिलाई गई।
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक त्यागी एवं निवर्तमान जिलाध्यक्ष निर्दोष त्यागी ने भारत भूषण मित्तल को राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल की प्राथमिक सदस्यता की शपथ दिलाई और उन्हें गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी।
शपथ ग्रहण के बाद भारत भूषण मित्तल ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि जिले में पार्टी के संगठन को मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी सक्रियता से कार्य करेंगे।
भारत भूषण मित्तल ने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व, सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी के सहयोग और मार्गदर्शन से राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल को गौतमबुद्ध नगर में मजबूत संगठन के रूप में स्थापित करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
एक टिप्पणी भेजें