ग्रेटर नोएडा/फेस वार्ता: खेल प्रतिभा और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन करते हुए रायन इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा ने इंटर रायन ताइक्वांडो चैंपियनशिप (बॉयज़) 2026 का ओवरऑल खिताब अपने नाम कर लिया। स्कूल के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 13 स्वर्ण और 2 रजत पदक जीतकर नॉर्थ ज़ोन-II में अपनी बादशाहत साबित की।
16 जुलाई 2026 को रायन इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा में आयोजित इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में नॉर्थ ज़ोन-II के विभिन्न रायन स्कूलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पूरे दिन चले रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमखम, तकनीक और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, लेकिन मेजबान स्कूल के खिलाड़ियों ने सबसे अधिक पदक जीतकर प्रतियोगिता पर अपना दबदबा कायम रखा।
स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में कर्तव्य रावत (कक्षा 5B), यतिन सोलंकी (5A), श्रेयांश पाणिग्रही (7A), शौर्य आर्य (6F), अदनान अख्तर (9D), गौरव शर्मा (10F), पीयूष कुमार सिंह (10F), दाविश भाटी (10F), तनिष चेची (10B), जीशान मेवाती (8A), कनिष्क कुमार (कक्षा 11), आर्यन पटेल (कक्षा 11) और उदित शर्मा (कक्षा 11) शामिल रहे। वहीं देवांश सिवाच और ध्रुव कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किए।
स्कूल प्रबंधन ने सभी विजेता खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास और अनुशासन का परिणाम है। ताइक्वांडो जैसी प्रतिस्पर्धी खेल विधा में यह सफलता न केवल खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ाएगी, बल्कि अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।
विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास जताया कि रायन इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा के खिलाड़ी भविष्य में राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी अपनी प्रतिभा का परचम लहराकर विद्यालय और देश का नाम रोशन करेंगे।
एक टिप्पणी भेजें