Top News

भारतीयम स्कूल में एक भव्य समारोह के साथ गौरव शर्मा क्रिकेट अकैडमी का शुभारंभ ।

ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता:  डेल्टा-1 स्थित भारतीयम स्कूल में एक भव्य समारोह के साथ गौरव शर्मा क्रिकेट अकैडमी का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर स्वयं गौरव शर्मा सर ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर फीता काटा। कार्यक्रम में भारतीयम स्कूल के डायरेक्टर उमेश बंसल, आइकॉन इंडिया के डायरेक्टर रजनीश कुमार, ग्रेटर नोएडा के प्रसिद्ध मार्शल आर्ट कोच शिवालक राज तथा चैम्प्स फ्यूल के डायरेक्टर मनोज वर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने मैदान पर क्रिकेट खेलकर अकैडमी की शुरुआत को यादगार बनाया।
गौरव शर्मा क्रिकेट अकैडमी, आइकॉन इंडिया के साथ मिलकर संचालित की जा रही है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को क्रिकेट की बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
उल्लेखनीय है कि गौरव शर्मा पहले से ही ग्रेटर नोएडा के ओमेगा-1 में ब्रिगेड क्रिकेट अकैडमी का सफल संचालन कर रहे हैं, जहां लगभग 100 से अधिक बच्चे क्रिकेट की बारीकियां सीख रहे हैं। नई अकैडमी के शुभारंभ से क्षेत्र के उभरते खिलाड़ियों को और अधिक अवसर मिलने की उम्मीद है।

Post a Comment

और नया पुराने