ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता,
उमा पब्लिक स्कूल, इकोटेक-11, ग्रेटर नोएडा में आयोजित सीबीएसई राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप 2026 में देश-विदेश की टीमें उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन कर रही हैं। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्गों में कुल 35 टीमें प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं।
अंडर-17 वर्ग के प्रमुख मुकाबले
अंडर-17 वर्ग में आरफा इंग्लिश स्कूल ने जी. बी. इंटरनेशनल स्कूल, नाभा, पटियाला को 15-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। एस्टर पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा ने क्यूआईसी स्कूल, उसिया, दिलदारनगर को 3-0 से तथा रॉय पहलाद सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने सेंट जेवियर्स स्कूल, नेवता को 3-0 से पराजित किया।
अन्य मुकाबलों में आसाम राइफल्स पब्लिक स्कूल ने कमला देवी पब्लिक स्कूल, भोपाल को 3-2 से, श्री गुरु हरि कृष्ण स्कूल ने शाह सतनाम जी ब्वॉयज, सिरसा को 5-0 से तथा वेलाम्मल विद्यालय, वनागरम ने डॉन बॉस्को स्कूल, मुंबई को 5-1 से हराया।
आत्मीय विद्या मंदिर स्कूल, सूरत ने उमा पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा को 2-3 से पराजित किया। वहीं, बिरला पब्लिक स्कूल, दोहा और आर्मी पब्लिक स्कूल, फतेहगढ़ के बीच मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ।
अंडर-19 वर्ग के मुकाबले
अंडर-19 वर्ग में इंदौर पब्लिक स्कूल, आमीन कैंपस, इंदौर ने सिग्नस वर्ल्ड स्कूल, बड़ोदरा को 3-0 से हराया। वहीं, वेदस इंटरनेशनल स्कूल, गुरुग्राम और संजीवनी इंटरनेशनल स्कूल के बीच मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ। मार थॉमस पब्लिक स्कूल, काक्कनाड, केरल तथा आर्मी पब्लिक स्कूल, लखनऊ के बीच भी कड़ा मुकाबला बराबरी पर रहा।
गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर सीबीएसई पर्यवेक्षक सुशील त्यागी , भीम त्यागी , विद्यालय के चेयरमैन डॉ. विपिन भाटी, एमडी सचिन चौधरी, निदेशिका-प्रधानाचार्या श्रीमती सुनीता शर्मा तथा प्रधानाचार्य डॉ. राजेश वशिष्ठ की गरिमामयी उपस्थिति रही।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साह, अनुशासन, टीम भावना और जीत के प्रति समर्पण विशेष रूप से देखने को मिल रहा है। यह चैंपियनशिप युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा खेल कौशल, आत्मविश्वास और सहयोग की भावना विकसित करने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान कर रही है।
एक टिप्पणी भेजें