ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: दुपहिया वाहन एवं मोबाइल फोन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार व एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया तथा कब्जे से चोरी की 11 मोटरसाइकिल (09 सही हालत में व 02 कटी हुई), विभिन्न कंपनियों के 10 मोबाइल फोन एवं 02 अवैध चाकू बरामद ।
कार्यवाही का विवरण
दिनांक 23.10.2026 को नॉलेज पार्क-2 क्षेत्र में नाले के पास स्थित पार्क के खंडहर से 03 अभियुक्तों 1. दीपक उर्फ अजय पुत्र मेथियस 2. अनवर उर्फ सूरज पुत्र वासिफ 3. नसीब उर्फ अहमद पुत्र रिजवान, को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 11 मोटरसाइकिल बरामद हुईं, जिनमें 09 मोटरसाइकिल सही हालत में तथा 02 मोटरसाइकिल के कटे हुए पुर्जे शामिल हैं। इसके अतिरिक्त विभिन्न कंपनियों के 10 मोबाइल फोन एवं 02 अवैध चाकू बरामद किए गए।
अपराध करने का तरीका-
अभियुक्त एनसीआर क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी करते थे तथा चोरी की मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल राहगीरों के मोबाइल फोन चोरी करने एवं छीनने में करते थे। कुछ घटनाओं के बाद मोटरसाइकिलों को काटकर उनके पुर्जे को राह चलते अनजान कबाड़ियों को बेच देते थे। अभियुक्तों के कब्जे से बरामद 02 मोटर साईकिलों के संबंध में थाना सूरजपुर पर अभियोग पंजीकृत है तथा थाना भालस्वा जिला आउटर नॉर्थ दिल्ली पर पंजीकृत है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1. दीपक उर्फ अजय पुत्र मेथियस, निवासी ग्राम ताराबेगा, थाना देडटंगर, जिला सीमदेगा, झारखंड; हाल पता जीएल बजाज कॉलेज के पास झुग्गी-झोपड़ी, थाना नॉलेज पार्क, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 22 वर्ष।
2. अनवर उर्फ सूरज पुत्र वासिफ, निवासी नूरपुर, थाना माविक चौक, जिला सैकटोली, पश्चिम बंगाल; हाल पता झुग्गी-झोपड़ी, तुगलपुर, थाना नॉलेज पार्क, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 24 वर्ष।
3. नसीब उर्फ अहमद पुत्र रिजवान, निवासी बारातघर के पास, तुगलपुर, थाना नॉलेज पार्क, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 20 वर्ष।
पंजीकृत अभियोग का विवरण
मु0अ0सं0 290/2026, धारा 317(2), 317(5), 317(4), 112(2) बीएनएस एवं धारा 4/25 आयुध अधिनियम, थाना नॉलेज पार्क, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।
अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास
1. अभियुक्त दीपक उर्फ अजय
- मु0अ0सं0 263/2023, धारा 60/63 आबकारी अधिनियम, थाना नॉलेज पार्क।
- मु0अ0सं0 290/2026, धारा 317(2), 317(5), 317(4), 112(2) बीएनएस, थाना नॉलेज पार्क।
- मु0अ0सं0 25431/2026, धारा 303(2) बीएनएस, थाना भालस्वा, जिला आउटर नॉर्थ दिल्ली।
- मु0अ0सं0 113/2026, धारा 303(2) बीएनएस, थाना सूरजपुर।
- मु0अ0सं0 193/2022, धारा 380/411 भादवि, थाना नॉलेज पार्क।
- मु0अ0सं0 194/2022, धारा 414 भादवि, थाना नॉलेज पार्क।
- मु0अ0सं0 140/2022, धारा 379/411 भादवि, थाना नॉलेज पार्क।
*2. अभियुक्त अनवर उर्फ सूरज*
- मु0अ0सं0 290/2026, धारा 317(2), 317(5), 317(4), 112(2) बीएनएस, थाना नॉलेज पार्क।
- मु0अ0सं0 43/2026, धारा 60/63 आबकारी अधिनियम, थाना नॉलेज पार्क।
- मु0अ0सं0 343/2022, धारा 380/411/457 भादवि, थाना बीटा-2।
- मु0अ0सं0 330/2022, धारा 380/411 भादवि, थाना बीटा-2।
- मु0अ0सं0 453/2022, धारा 380/411 भादवि, थाना बीटा-2।
- मु0अ0सं0 537/2022, धारा 380/411/457 भादवि, थाना बीटा-2।
- मु0अ0सं0 583/2022, धारा 380/411/457 भादवि, थाना बीटा-2।
- मु0अ0सं0 616/2022, धारा 380/411/457 भादवि, थाना बीटा-2।
*3. अभियुक्त नसीब उर्फ अहमद*
- मु0अ0सं0 290/2026, धारा 317(2), 317(5), 317(4), 112(2) बीएनएस, थाना नॉलेज पार्क।
- मु0अ0सं0 41/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस अधिनियम, थाना नॉलेज पार्क।
*बरामदगी का विवरण*
1. चोरी की 11 मोटरसाइकिल, जिनमें 09 सही हालत में एवं 02 मोटरसाइकिल के कटे हुए पुर्जे।
2. विभिन्न कंपनियों के 10 मोबाइल फोन।
3. 02 अवैध चाकू।
एक टिप्पणी भेजें