Top News

NDA में चमका जीएल बजाज का सितारा: प्रथम वर्ष के छात्र विभोर गावर ने TES में हासिल की AIR-69

ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (GLBITM) के छात्र विभोर गावर ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार उपलब्धि हासिल कर संस्थान और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (डेटा साइंस) प्रथम वर्ष के छात्र विभोर का चयन भारतीय सेना की प्रतिष्ठित टेक्निकल एंट्री स्कीम (TES) के माध्यम से राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) में हुआ है। उन्होंने इस कठिन और प्रतिस्पर्धी चयन प्रक्रिया में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 69 प्राप्त कर अपनी प्रतिभा, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण का परिचय दिया है।
देशभर के हजारों प्रतिभागियों के बीच हासिल की गई यह सफलता विभोर की कड़ी मेहनत, आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। प्रथम वर्ष में ही इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करना युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण माना जा रहा है।
अपनी सफलता पर खुशी जताते हुए विभोर गावर ने इसका श्रेय अपने शिक्षकों और मार्गदर्शकों को दिया। उन्होंने कहा कि जीएल बजाज के शिक्षकों ने उन्हें केवल अकादमिक रूप से ही मजबूत नहीं बनाया, बल्कि व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और संचार कौशल को भी निखारा, जिसका लाभ चयन प्रक्रिया के दौरान मिला। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का मार्गदर्शन और प्रोत्साहन उनकी सफलता की सबसे बड़ी ताकत रहा।
इस उपलब्धि पर जीएल बजाज एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस, ग्रेटर नोएडा एवं मथुरा के सीईओ कार्तिकेय अग्रवाल ने विभोर को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता पूरे जीएल बजाज परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि संस्थान के छात्र तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ नेतृत्व, अनुशासन और राष्ट्रसेवा जैसे मूल्यों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। विभोर की उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि सही मार्गदर्शन और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
संस्थान प्रबंधन ने विश्वास जताया कि विभोर भारतीय सशस्त्र बलों में अपनी सेवाओं के माध्यम से देश का गौरव बढ़ाएंगे। साथ ही उनकी सफलता संस्थान के अन्य विद्यार्थियों को भी बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी।
जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट लंबे समय से विद्यार्थियों के समग्र विकास, तकनीकी उत्कृष्टता और नेतृत्व क्षमता के निर्माण के लिए कार्य कर रहा है। विभोर गावर की यह उपलब्धि संस्थान के गौरवशाली इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हो गई है।

Post a Comment

और नया पुराने