Top News

सालेपुर में शराब के ठेकों के खिलाफ आंदोलन 29 जून को डीएम कार्यालय घेरने का ऐलान!

ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता:। सालेपुर गांव में संचालित शराब के ठेकों को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन जारी है। इस मुद्दे पर समाधान निकालने के लिए भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे।
वार्ता के दौरान बलराज भाटी ने ग्रामीणों की ओर से शराब के ठेकों के संचालन से उत्पन्न समस्याओं और जनभावनाओं को जिलाधिकारी के समक्ष विस्तार से रखा। उन्होंने कहा कि गांव के लोग लंबे समय से ठेकों को हटाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।
यदि सालेपुर गांव में संचालित शराब के ठेकों को हटाने की मांग पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो 29 जून 2026 को सूरजपुर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय का विशाल घेराव एवं प्रदर्शन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन (बलराज) ग्रामीणों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है तथा जनभावनाओं की अनदेखी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। संगठन गांव के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष जारी रखेगा। इस संबंध में जानकारी संगठन की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय संयोजक रेखा सिबाल ने दी।

Post a Comment

और नया पुराने