Top News

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व योग दिवस का उत्साहपूर्वक आयोजन

ग्रेटर नोएडा/फेस वार्ता, । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में भव्य योग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समन्वयन संस्थान की योग प्रशिक्षिका सुश्री मिलन अग्रवाल एवं और सहयोग श्री पुरुषोत्तम पालीवाल द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में संस्थान के सभी संकाय सदस्य, कर्मचारीगण, उनके परिवारजन तथा छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योगाभ्यास किया। योग सत्र के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया तथा योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर संस्थान के प्रबंध निदेशक संदीप गोयल ने अपने संदेश में कहा कि, “योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। नियमित योग अभ्यास न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक एवं आध्यात्मिक संतुलन भी प्रदान करता है। स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाना आवश्यक है।”
संस्थान की निदेशक श्रीमती बिंदिया गोयल ने अपने संदेश में कहा कि, “योग व्यक्ति को स्वस्थ, सकारात्मक और ऊर्जावान बनाता है। युवा पीढ़ी को योग के प्रति जागरूक करना समय की आवश्यकता है ताकि वे स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जी सकें।”
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ योगाभ्यास किया तथा योग के महत्व को समझने का संकल्प लिया। संस्थान परिसर में सकारात्मक ऊर्जा एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों के लिए प्रसाद वितरण एवं सामूहिक लंच के साथ हुआ। सभी उपस्थितजनों ने इस सफल आयोजन के लिए संस्थान प्रबंधन एवं आयोजक टीम का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

और नया पुराने