दादरी/फेस वार्ता:आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को गति देते हुए समाजवादी पार्टी ने रविवार को दादरी क्षेत्र के गांव पल्ला में एक जन-पंचायत का आयोजन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य इंद्र प्रधान ने किया। जन-पंचायत में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भाग लिया।
सभा को संबोधित करते हुए इंद्र प्रधान ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश और प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जबकि युवा रोजगार के अवसरों के अभाव में परेशान हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से किसान, मजदूर, पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। किसानों को उनके अधिकार और फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही है।
इंद्र प्रधान ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान उत्तर प्रदेश में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी गई थी और प्रदेश में आधारभूत ढांचे के साथ-साथ जनहित की अनेक योजनाएं शुरू की गई थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में विकास की गति थम गई है और जनता के मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए विभिन्न हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर जनता के बीच पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को पहुंचाने का आह्वान किया तथा आगामी विधानसभा चुनाव में बदलाव का संकल्प लेने की अपील की।
इस अवसर पर बब्बल भाटी, कृष्णा चौहान, सुनीता यादव, अक्षय चौधरी, विनीत यादव, हरबीर प्रधान, विनोद लोहिया, जगवीर नम्बरदार, रोहित मत्ते गुर्जर, मेंहदी हसन, दीपक शर्मा, कुलदीप भाटी, विकास भनोता, जुगति सिंह, हरीश खारी, हुकुम सिंह भारती, मुकेश सिसोदिया, विक्रम टाइगर, अजय भाटी, शौकत अली चेची, गौरव भाटी, अनिल नागर, देवेंद्र भाटी, हारून सैफी, मोहित नागर, प्रशांत पाली, राजेश नागर, दीपक नागर, विपिन नागर, हरेन्द्र लाला, विशेष भाटी और गजेंद्र रावल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें