Top News

कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के अन्तर्गत वर्ष 2025 एवं 2026 में पुलिस सहायता से प्राधिकरण की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराए जाने के सम्बन्ध में प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की गयी है

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में सरकारी/प्राधिकरण की भूमि पर अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध सतत, सख्त एवं सुनियोजित अभियान चलाया जा रहा है। वर्ष 2025 एवं 2026 में पुलिस बल की सक्रिय सहायता से तीनों जोन (नोएडा, सेन्ट्रल नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा) में अतिक्रमित की गई कुल भूमि 13,25,960 वर्ग गज जिसकी अनुमानित कीमत ₹5,903 करोड़ 95 लाख 50 हजार (लगभग ₹5,903.95 करोड़) को मुक्त कराते हुए उल्लेखनीय उपलब्धि अर्जित की गई है। अतिक्रमण हटाने की यह कार्यवाही न केवल कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि सरकारी/प्राधिकरण की बहुमूल्य भूमि को सुरक्षित कर जनहित एवं विकास कार्यों के लिए पुनः उपलब्ध कराने का एक प्रभावी प्रयास भी है।*
1- नोएडा जोन-
मुक्त कराई गई भूमि 15,000 वर्ग गज
अनुमानित कीमत रू ₹58 करोड़
2- सेंट्रल नोएडा जोन-
मुक्त कराई गई भूमि 8,89,127 वर्ग गज
अनुमानित कीमत रू ₹5,009 करोड़ 68 लाख 50 हजार
3- ग्रेटर नोएडा जोन-
मुक्त कराई गई भूमि 4,21,833 वर्ग गज
अनुमानित कीमत रू ₹836 करोड़ 27 लाख
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान निम्न उद्देश्यों की पूर्ति हेतु निरंतर संचालित किया जा रहा है जिसमें सरकारी एवं प्राधिकरण भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराना, सुनियोजित शहरी विकास को गति प्रदान करना, भू-माफिया एवं अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करना तथा कानून का शासन एवं जनविश्वास को और अधिक सुदृढ़ करना है। उल्लेखनीय की अवैध अतिक्रमण कारित करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध विभिन्न थानों में समय-समय पर अभियोग पंजीकृत किये गये है।पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यवाहियां निरंतर जारी रहेंगी तथा किसी भी प्रकार के अवैध अतिक्रमण पर अंकुश लगाया जाएगा।

Post a Comment

और नया पुराने