Top News

पूर्व मंत्री और अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिश्चंद्र भाटी के घुटनों का सफल ऑपरेशन, घर पहुंचते ही शुभचिंतकों का लगा तांता।

दिल्ली/ फेस वार्ता: मैक्स हॉस्पिटल साकेत में पूर्व मंत्री और अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिश्चंद्र भाटी के घुटनों का सफल ऑपरेशन, घर पहुंचते ही शुभचिंतकों का लगा तांता
सुबह से लेकर शाम तक उनके कुशलक्षेम जानने के लिए लोगों का आना-जाना जारी है।
हालांकि, डॉक्टरों की सलाह के अनुसार फिलहाल उन्हें संक्रमण (इंफेक्शन) से बचाव के लिए सीमित लोगों से ही मिलने की अनुमति है। इसको लेकर भाटी ने स्वयं अपने शुभचिंतकों से अपील करते हुए कहा है कि वे अनावश्यक भीड़ न लगाएं और सोशल मीडिया के माध्यम से ही अपने संदेश भेजें। उन्होंने स्पष्ट किया कि 20 जून के बाद वे आमजन से मिलने के लिए उपलब्ध रहेंगे।

Post a Comment

और नया पुराने