Top News

विकास प्रदर्शनी के दूसरे दिन संस्कृति विभाग के माध्यम से नव अंशिका फाउंडेशन सांस्कृतिक दल द्वारा प्रस्तुत लोक नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां, दर्शकों ने की सराहना

गौतमबुद्धनगर/ फेस वार्ता:  केंद्र सरकार के सफल एवं जनकल्याणकारी शासन के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद गौतमबुद्धनगर में आयोजित जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत पंचशील बालक इंटर कॉलेज, सेक्टर-91, नोएडा में आयोजित तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी के दूसरा दिन दूसरे दिन भी प्रदर्शनी स्थल पर बड़ी संख्या में आमजन, विद्यार्थी एवं युवाओं ने पहुंचकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की।
 प्रदर्शनी के दूसरे दिन संस्कृति विभाग के माध्यम से नव अंशिका फाउंडेशन सांस्कृतिक दल द्वारा लोक नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, लोक परंपराओं एवं कला की विविधता का जीवंत प्रदर्शन किया। लोक गीतों, पारंपरिक नृत्यों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने प्रदर्शनी स्थल पर उत्साह एवं उमंग का वातावरण बना दिया। उपस्थित दर्शकों ने कलाकारों की प्रस्तुतियों की जमकर सराहना की और तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उद्देश्य आमजन को विकास के साथ-साथ भारतीय संस्कृति एवं लोक कलाओं से जोड़ना रहा।17 से 19 जून तक आयोजित हो रही विकास प्रदर्शनी के दूसरे दिन विद्यार्थियों एवं युवाओं की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा दूसरे दिन विकसित भारत अभियान विषय पर आधारित पंचशील बालक इंटर कॉलेज सेक्टर 91 नोएडा के छात्र-छात्राओं के मध्य निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया, जिसमें कक्षा 10A के शाश्वत पांडे ने प्रथम, अमन खान ने द्वितीय तथा ओम दुबे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 19 जून को चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित कराई जाएगी।  सूचना विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों एवं विकास कार्यों की समग्र झलक प्रस्तुत की गई, जिसे आगंतुकों द्वारा सराहा जा रहा है। प्रदर्शनी स्थल पर सूचना विभाग द्वारा स्थापित "सेल्फी विद पीएम" (Selfie with PM) पाइंट भी लोगों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रधानमंत्री जी के कटआउट के साथ सेल्फी लेकर उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
    प्रदर्शनी में सूचना विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, उद्योग विभाग, श्रम विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग, वन विभाग, सेवायोजन विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा आकर्षक एवं जानकारीपरक स्टॉल लगाए गए हैं। इन स्टॉलों के माध्यम से आमजन को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने की कार्यवाही भी की जा रही है। जनपदवासियों से अपील है कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी स्थल पर पहुंचकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों एवं विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त करें।
  इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी , कर्मचारी , जनप्रतिनिधि  एवं आमजन उपस्थित रहे।
      

Post a Comment

और नया पुराने