Top News

प्रमुख सचिव एम.के. सुंदरम से उद्योग प्रतिनिधियों की मुलाकात, श्रमिक हित और औद्योगिक विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

लखनऊ/ फेस वार्ता भारत भूषण शर्मा: उत्तर प्रदेश के श्रम एवं रोजगार विभाग के प्रमुख सचिव एवं वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एम.के. सुंदरम से उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने शिष्टाचार भेंट कर श्रमिक कल्याण, रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
व्यस्त प्रशासनिक कार्यक्रम के बीच प्रमुख सचिव ने प्रतिनिधिमंडल को समय देकर श्रम एवं उद्योग के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा किए। बैठक के दौरान इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि श्रमिकों के अधिकारों और हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए उद्योगों की प्रगति को किस प्रकार और अधिक गति प्रदान की जा सकती है।
चर्चा के दौरान एम.के. सुंदरम ने श्रम सुधारों, रोजगार संवर्धन, औद्योगिक विकास तथा श्रमिक कल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर अपने अनुभव आधारित सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के आर्थिक विकास में उद्योग और श्रमिक दोनों की भूमिका समान रूप से महत्वपूर्ण है तथा दोनों के बीच बेहतर संवाद और सहयोग से ही संतुलित विकास संभव है।
उद्योग प्रतिनिधियों ने प्रमुख सचिव के दूरदर्शी दृष्टिकोण और सकारात्मक सोच की सराहना करते हुए कहा कि श्रमिक हितों की रक्षा और औद्योगिक विकास को साथ लेकर चलने का उनका विजन उद्यमियों के लिए प्रेरणादायक है। उनके मार्गदर्शन से उद्योग जगत को श्रम संबंधी नीतियों और व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से समझने का अवसर मिला।
प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार, उद्योग और श्रमिकों के बीच मजबूत समन्वय से उत्तर प्रदेश में निवेश, रोजगार और औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी। साथ ही श्रमिकों के लिए अधिक सुरक्षित, सम्मानजनक और बेहतर कार्य वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में भी सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और दोनों पक्षों ने भविष्य में भी नियमित संवाद एवं सहयोग बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की।

Post a Comment

और नया पुराने