नोएडा/ फेस वार्ता: । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एवं फादर्स डे के अवसर पर सेक्टर-75 स्थित स्पेक्ट्रम मेट्रो मॉल में आनंद कुंज राजयोग मेडिटेशन सेंटर द्वारा भव्य योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सेंटर की संचालिका एवं आयोजक बीके किरण जी ने किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योग, ध्यान तथा प्राणायाम के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। बीके किरण जी ने उपस्थित लोगों को योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों से अवगत कराया तथा नियमित योग और ध्यान को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर मेदांता हॉस्पिटल के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया। डॉक्टरों ने बताया कि नियमित योगाभ्यास कई गंभीर बीमारियों से बचाव में सहायक है और व्यक्ति के समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीके किरण जी ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन को सकारात्मक दिशा देने वाली एक संपूर्ण जीवनशैली है। योग मानसिक शांति, आत्मविश्वास और आध्यात्मिक उन्नति का सशक्त माध्यम है।
प्रतिभागियों ने आनंद कुंज राजयोग मेडिटेशन सेंटर और बीके किरण के इस सराहनीय प्रयास की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। स्वास्थ्य, सकारात्मकता और जन-जागरूकता का संदेश देने वाला यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
एक टिप्पणी भेजें