ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: भारतीय किसान यूनियन बलराज के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बलराज भाटी पिछले काफी महीनों से गम्भीर बीमारी के कारण अस्वस्थ चल रहे हैं और ग्रेटर नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में उपचाराधीन हैं।उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं दीर्घायु की कामना के लिए रविवार को ग्रेटर नोएडा स्थित ईटा प्रथम के एक गुरुकुल में आचार्य दुष्यंत भारद्वाज द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष जी जल्द स्वस्थ हो इसलिए हवन कराया गया। संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा हवन-पूजन का आयोजन किया गया।इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा शिवाल ,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रोहित भाटी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता विपिन खारी एवं प्रदेश अध्यक्ष योगेश वैष्णव जी,जिलाध्यक्ष जोगेन्द्र नागर,प्रदेश सचिव प्रवीण चौहान, प्रदेश संगठन मन्त्री ब्रह्मचंद्र बैरागी,पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष सोविदंर भाटी,नवीन देवधर. रितिश पंडित सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने पूर्ण आहुति देकर ईश्वर से प्रार्थना की कि अध्यक्ष जल्द स्वस्थ होकर किसानों की आवाज बुलंद करने के लिए पुनः हमारे बीच लौटें।संगठन के यूथ राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकुमार नागर ने बताया कि अध्यक्ष के स्वास्थ्य में अब सुधार हो रहा है और पूरे राष्ट के किसान उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने उनके उत्तम स्वास्थ्य के लिए मंदिरों में प्रार्थना और दुआओं का दौर भी जारी रखा है।
भारतीय किसान यूनियन बलराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष के उत्तम स्वास्थ्य हेतु कार्यकर्ताओं ने किया हवन-पूजन।
FACE WARTA News
0
एक टिप्पणी भेजें