इंदिरापुरम गाजियाबाद/ फेस वार्ता:
शिप्रा सनसिटी अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (SSAOA) में चुनाव प्रक्रिया और हालिया GBM कार्यवाही को लेकर विवाद बढ़ गया है। कुछ निवासी निष्पक्ष चुनाव और पारदर्शिता की मांग को लेकर सत्याग्रह पर बैठे हैं।
निवासियों का आरोप है कि चुनाव समिति के नाम 15 मई को Deputy Registrar को भेजे गए, जबकि इस विषय पर चर्चा 17 मई की GBM में प्रस्तावित थी। वहीं, 17 मई की GBM की कार्यवाही, कोरम और चुनाव समिति को मंजूरी दिए जाने की प्रक्रिया पर और 20 मई की GBM की कार्यवाही, बजट अनुमोदन और चुनाव समिति को मंजूरी दिए जाने की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।सत्याग्रह कर रहे निवासियों की मांग है कि चुनाव समिति में दोनों पक्षों से समान प्रतिनिधित्व (3-3 या 5-5 सदस्य) दिया जाए, ताकि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी बनी रहे।
एक टिप्पणी भेजें