ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता भारत शर्मा: ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा सेक्टर टेकजोन-4 में 24 मीटर एवं 30 मीटर सड़क के सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास दादरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक तेजपाल सिंह नागर ने किया। यह कार्य समृद्धि गार्डन से सर्वोत्तम स्कूल, गौर सौंदर्यम से अर्थ सेज तथा चेरी काउंटी से सेंट्यूरियन पार्क तक कराया जाएगा।
इस अवसर पर विधायक तेजपाल सिंह नागर ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम और सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि तेजी से बढ़ती आबादी और शहरीकरण को देखते हुए सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। इस परियोजना के पूर्ण होने से जाम की समस्या में राहत मिलेगी और स्थानीय निवासियों को बेहतर कनेक्टिविटी प्राप्त होगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में दादरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है। सड़क, बिजली, पानी और अन्य आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। यह परियोजना भी क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ तय समयसीमा में पूरा किया जाए, ताकि आम जनता को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि संदीप शर्मा, दीपक यादव, मुकेश चौहान, जीतू सैन, कमल कटारिया, राजकुमार विधूड़ी, संगीता तिवारी, निर्मल भाटी, तरुण गुप्ता, पूजा, नारायण गुप्ता, विनीत त्यागी, सावित्री, प्रदीप श्रीवास्तव, अंकित वर्मा, गौरव वर्मा, चंदन ओझा, चंदा सिंह, अखिलेश, एस. के. गौर, राजेश, ज्योति गांधी, आशीष दुबे, प्रभात शंकर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें