ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: ग्रेटर नोएडा स्थित जेपी पब्लिक स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए वार्षिक इंवेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्या सुश्री मीता भंडुला के मार्गदर्शन में हुआ, जबकि वाइस प्रेसिडेंट (एजुकेशन) कैप्टन आनंद कुमार की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा को और बढ़ाया।
अपने प्रेरणादायी संबोधन में प्रधानाचार्या सुश्री मीता भंडुला ने विद्यार्थियों से कहा, “नेतृत्व अधिकार नहीं, बल्कि सेवा और उत्तरदायित्व का दायित्व है।” उन्होंने छात्र परिषद के सदस्यों को ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने दायित्व निभाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. राजन कोचर ने विद्यार्थियों को अनुशासन, जिम्मेदारी और नेतृत्व के मूल्यों पर प्रेरक संदेश दिया। समारोह को सफल बनाने में उप-प्रधानाचार्या श्रीमती अनीता पिल्लई एवं हाउस कोऑर्डिनेटर सुश्री नीरज सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस अवसर पर सुमेर नेगी को हेड बॉय और आरना शर्मा को हेड गर्ल नियुक्त किया गया। वहीं स्वस्तिक चुग (वाइस हेड बॉय), प्रभनूर कौर (वाइस हेड गर्ल), जिज्ञानी पठानिया (स्पोर्ट्स कैप्टन), नव्या चौधरी (वाइस स्पोर्ट्स कैप्टन), रिदा फातिमा (कल्चरल कैप्टन) एवं मिहिरा (वाइस कल्चरल कैप्टन) सहित कई विद्यार्थियों को केंद्रीय परिषद में विभिन्न दायित्व सौंपे गए।
एडिटोरियल टीम में शंभवी सिंह को एडिटोरियल हेड बनाया गया, जबकि कविशा गर्ग, सार्थक मट्टू, योग्या वर्मा, वृंदा दत्ता, अगम सिंह ढिल्लों, पूर्णिमा एवं अक्षीत उन्नीथन को टीम में शामिल किया गया। सीनियर विंग में रिद्धि शर्मा, विनीत मेहता, पी. हरिहरन एवं आशमान नारंग को हाउस कैप्टन तथा अनुष्का गौतम, अदीवा सिंह, काश्वी सिंह एवं आशी पंवार को वाइस कैप्टन नियुक्त किया गया।
जूनियर एवं मिडिल विंग में प्रन्या अग्रवाल, अथर्व कुमार, आरायना चौधरी, मानवि सिंह, पावनी कंडपाल, आशी दुबे एवं आरिका सिंह ने नेतृत्व की जिम्मेदारी संभाली।
समारोह का मुख्य आकर्षण शपथ ग्रहण समारोह रहा, जिसका संचालन हेड गर्ल आरना शर्मा ने किया। सभी नव-निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों ने विद्यालय की गरिमा बनाए रखने और अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली। कार्यक्रम का समापन हेड बॉय सुमेर नेगी द्वारा प्रस्तुत वोट ऑफ थैंक्स और राष्ट्रगान के साथ हुआ।
एक टिप्पणी भेजें