Top News

विदाई नहीं, यादों का उत्सव बना जीएल बजाज इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च का “Adios Amigos 2026”

ग्रेटर नोएडा, फेस वार्ता:
GL Bajaj Institute of Management and Research में स्नातक बैच 2026 के लिए आयोजित भव्य फेयरवेल समारोह “Adios Amigos 2026” उत्साह, भावनाओं और यादगार पलों से भरपूर रहा। यह आयोजन केवल विदाई तक सीमित नहीं रहा, बल्कि छात्रों के लिए उनके कॉलेज जीवन के सुनहरे सफर का उत्सव बन गया।
कार्यक्रम में संस्थान की निदेशक Dr. Sapna Rakesh मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने सभी टाइटल विजेताओं को सम्मानित किया तथा छात्रों के समर्पण, अनुशासन और उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मस्ती, खेल और प्रतिभा का अनोखा संगम
इस वर्ष फेयरवेल को पूरी तरह इंटरैक्टिव अंदाज में आयोजित किया गया। “स्पिन द व्हील” और “बेबी फोटो गेम” जैसी गतिविधियों ने पूरे हॉल को उत्साह और ठहाकों से भर दिया। पुरानी तस्वीरों को पहचानने की प्रतियोगिता ने दोस्तों के साथ बिताए गए यादगार पलों को फिर से जीवंत कर दिया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। छात्रों ने नृत्य, सोलो एवं ग्रुप सिंगिंग, नाटक और समूह प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। हर प्रस्तुति में रचनात्मकता, टीमवर्क और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था।
टाइटल नाइट बना आकर्षण का केंद्र
कार्यक्रम का सबसे प्रतीक्षित क्षण अवार्ड सेरेमनी रहा, जिसमें छात्रों को उनके व्यक्तित्व और विशेषताओं के आधार पर आकर्षक टाइटल प्रदान किए गए।
Adios Amigos 2026 के विजेता:
मिस्टर फेयरवेल – गौरांग शर्मा
मिस फेयरवेल – साक्षी झा
द क्राउन दैट फाउंड इट्स वे बैक – आग्या राज
द किंग ऑफ कैओस एंड कॉमेडी – रौशन कुमार सिंह
मिस रिलेंटलेस एफर्ट – रनीता दास
लॉर्ड ऑफ अनलिमिटेड चिल – हर्ष आनंद
द साइलेंट चार्मर – रतन दीप
d ऑरेकल ऑफ नंबर्स – अदिति बंसल
द माइंड ऑफ डिसिप्लिन – दीपक कुमार
मिस सनशाइन – शाची राय
भावुक पलों के साथ हुआ समापन
समारोह के अंतिम चरण में प्रदर्शित विशेष फेयरवेल वीडियो ने सभी को भावुक कर दिया। वीडियो में क्लासरूम की मस्ती, फेस्ट की तैयारियां, कैंटीन की चाय और दोस्तों संग बिताए गए अनमोल पलों को खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया। कई छात्रों और शिक्षकों की आंखें नम हो गईं।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर फैकल्टी कोऑर्डिनेटर Dr. Sunita Chaudhary एवं Dr. Arvind Kumar Bhatt ने स्नातक बैच 2026 को नई उड़ान और सफल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

और नया पुराने