ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: HIMT ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा आयोजित दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर “Job Quest Expo 2026” (21-22 अप्रैल 2026) का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
इस जॉब फेयर में दोनों दिनों में कुल 63 कंपनियों एवं हायरिंग पार्टनर्स ने भाग लिया। लगभग 2200 अभ्यर्थियों ने चयन प्रक्रिया में भाग लिया। इनमें से 113 अभ्यर्थियों को ऑन-द-स्पॉट जॉइनिंग लेटर प्रदान किए गए, जबकि लगभग 250 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट कर अंतिम चरण हेतु कंपनियों में रिपोर्ट करने के लिए आमंत्रित किया गया।
रोज़गार मेले में शामिल विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने आयोजन की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने अभ्यर्थियों के उत्साह, ऊर्जा एवं पेशेवर दृष्टिकोण की भी प्रशंसा की।
HIMT ग्रुप के चेयरमैन एच. एस. बंसल ने इस अवसर पर कहा कि HIMT ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस इस क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर रोजगार अवसर प्रदान करने हेतु ऐसे मेगा आयोजनों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है।
ग्रुप डायरेक्टर प्रो. (डॉ.) सुधीर कुमार ने सभी कंपनियों का आभार व्यक्त करते हुए चयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी।
एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. विक्रांत चौधरी ने भी कंपनियों के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया तथा सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं।
यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए रोजगार के सुनहरे अवसर प्रदान करने के साथ-साथ उद्योग और शिक्षा के बीच मजबूत सेतु स्थापित करने में महत्वपूर्ण सिद्ध हुआ।
प्रो. (डॉ.) पंकज कुमार, निदेशक, प्रबंधन अध्ययन, प्रो. (डॉ.) अनुज मित्तल, निदेशक, एचआईएमटी कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी, प्रो (डॉ) अमित सिंह, प्राचार्य, हरलाल स्कूल ऑफ लॉ, डॉ. मनोरमा , प्राचार्या-एजुकेशन, श्री नरेंद्र उपाध्याय, एचओडी-आईटी विभाग, डॉ. दिनेश कुमार, एचओडी-बायो टेक्नोलॉजी और कविता चौधरी, प्रशासनिक अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें