Top News

109 यूनिट रक्त एकत्र, आईआईएमटी कॉलेज में सफल रक्तदान शिविर आयोजित।

ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता भारत शर्मा: भारत विकास परिषद गौतमबुद्धनगर शाखा एवं रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 को आईआईएमटी कॉलेज, नॉलेज पार्क, ग्रेटर नोएडा में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का शुभारंभ कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर मयंक अग्रवाल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए युवाओं से समाज सेवा में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
शिविर में कुल 178 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 69 छात्र-छात्राएं हीमोग्लोबिन की कमी या अन्य स्वास्थ्य कारणों के चलते रक्तदान नहीं कर सके। इसके बावजूद 109 यूनिट बहुमूल्य रक्त एकत्र किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होगा।
कार्यक्रम में कॉलेज के विद्यार्थियों और फैकल्टी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया।
इस अवसर पर मुकुल गोयल, शुभम सिंघल, अजेय गुप्ता, आलोक गोयल, कपिल गुप्ता, कपिल शर्मा, मनु जिंदल, गिरीश गुप्ता, सर्वेश अग्रवाल, अजय बिहारी दत्त, पदमा वर्मा, किरन गुप्ता, रश्मि दत्ता, उमेश कुमार, गोविंद गुप्ता, हर्षित सिन्हा, अमित ओझा, अमित राय, अजय आर पुरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की जानकारी भारत विकास परिषद गौतमबुद्धनगर के अध्यक्ष मुकुल गोयल द्वारा दी गई।

Post a Comment

और नया पुराने