Top News

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी का भव्य आयोजन।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट/ फेस वार्ता: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी, विश्व हिंदू परिषद गौतमबुद्धनगर द्वारा रविवार को बिसरख स्थित आर.डी. सिंह फार्महाउस, सेक्टर-1, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में महिला दिवस उत्सव एवं रंग पंचमी मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सोसाइटियों और ग्रामीण क्षेत्रों से 100 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं का गुलाल लगाकर, लाल गुलाब भेंट कर तथा पुष्प वर्षा के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूरे परिसर में उत्साह, अपनत्व और सांस्कृतिक सौहार्द का वातावरण देखने को मिला।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रसिद्ध कवयित्री एवं भारत वंदन न्यूज़ की मुख्य संपादक अंजलि सिसोदिया रहीं। उन्होंने अपनी ओजस्वी एवं प्रेरणादायी कविता के माध्यम से उपस्थित महिलाओं को समाज सेवा, नारी शक्ति और संगठनात्मक एकता का संदेश दिया, जिसे सभी ने खूब सराहा।
इस अवसर पर दुर्गा वाहिनी संयोजिका नेहा मौर्य, जिला उपाध्यक्ष मातृशक्ति मोहिता गुप्ता, जिला मातृशक्ति संयोजिका सुनीता, केशव नगर मातृशक्ति संयोजिका रेखा सिंह तथा सह-संयोजिका कृष्णा दीवान सहित अन्य महिला कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
समारोह के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसरख में कार्यरत स्टाफ नर्स सुमन लता, रेणुका और अंशु चौधरी को उनके उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में होली और रंग पंचमी के पर्व को समरसता, सौहार्द और महिला एकता के प्रतीक के रूप में मनाया गया। रंगों, गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच महिलाओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम का आनंद लिया। उपस्थित महिलाओं ने ऐसे सामाजिक और सकारात्मक आयोजनों की सराहना करते हुए भविष्य में भी सक्रिय भागीदारी की इच्छा व्यक्त की।हर्षोल्लास और उत्साह के वातावरण में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Post a Comment

और नया पुराने