Top News

शारदा विश्वविद्यालय में ग्लोबल ताओ हीलिंग मास्टर ने लिया वेलनेस सत्र।

ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता:  ग्रेटर नोएडा Sharda School of Business Studies द्वारा आनंद स्वरूप ऑडिटोरियम में “Unlocking a New Path of Healing and Wellness” विषय पर एक विशेष वेलनेस सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्रबंधन, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और समग्र स्वास्थ्य (होलिस्टिक वेलबीइंग) के विभिन्न आयामों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
इस सत्र का संचालन ग्लोबल ताओ हीलिंग मास्टर Francisco Quintero ने किया, जो प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु Dr. and Master Zhi Gang Sha के वरिष्ठ शिष्य हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को ताओ दर्शन की मूल अवधारणाओं से परिचित कराया तथा ताओ हीलिंग, ताओ टेक्नोलॉजी और कैलिग्राफी हीलिंग जैसी सरल वेलनेस तकनीकों के बारे में विस्तार से बताया। ये पद्धतियां प्राचीन ताओ ज्ञान और आधुनिक वेलनेस तकनीकों का समन्वय हैं, जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन बनाए रखने में सहायक होती हैं।सत्र के दौरान मास्टर क्विन्टेरो ने प्रतिभागियों को कुछ सरल अभ्यास भी सिखाए, जिनसे माइंडफुलनेस बढ़ाने, तनाव कम करने और दैनिक जीवन में संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है। कार्यक्रम के अंत में एक इंटरैक्टिव प्रश्न-उत्तर सत्र भी आयोजित हुआ, जिसमें छात्रों ने माइंडफुलनेस और आंतरिक संतुलन की आज के व्यावसायिक जीवन में भूमिका पर चर्चा की।
विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर Y. K. Gupta ने कहा कि शिक्षा केवल अकादमिक ज्ञान तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि छात्रों के समग्र विकास और मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना आवश्यक है। ऐसे सत्र छात्रों को सकारात्मक सोच और संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं।वहीं Debasis Mallik ने कहा कि माइंडफुलनेस और वेलनेस जैसे विचारों से छात्रों को परिचित कराना उन्हें एक बेहतर पेशेवर और जिम्मेदार नागरिक बनने में मदद करता है।कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर Sibarama Khara, प्रो वाइस चांसलर Parmanand, डायरेक्टर पीआर Dr. Ajit Kumar, रजिस्ट्रार Dr. Vivek Gupta, आलोक गुप्ता, डॉ. रुचि, श्रेया जरीवाला, डीन एकेडमिक आर.सी. सिंह, आर.डी. सहाय सहित विभिन्न विभागों के डीन, हेड, फैकल्टी मेंबर्स, स्टाफ और छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने