ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: ओपा सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में आगामी 14 फरवरी 2026 (शनिवार) को ग्रेटर नोएडा में एक भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की 25 कन्याओं का विवाह संपन्न कराया जाएगा।फाउंडेशन के संस्थापक ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि यह आयोजन सामाजिक सेवा एवं सहयोग की भावना से प्रेरित है। समारोह सुबह 11 बजे से साइट-4, डी-48, ग्रेटर नोएडा में आयोजित होगा, जहां ओमप्रकाश अग्रवाल एवं श्रीमती पूनम अग्रवाल के करकमलों द्वारा विवाह संस्कार संपन्न कराए जाएंगे।
अमन अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को सम्मानपूर्वक वैवाहिक जीवन में प्रवेश दिलाना तथा समाज में एकता और सेवा भावना को बढ़ावा देना है।आकाश अग्रवाल ने बताया कि ओपा सेवा फाउंडेशन वर्षों से शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है और सामूहिक विवाह समारोह इसी सेवा अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है।मीडिया प्रभारी मुकुल गोयल ने बताया कि फाउंडेशन ने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों से समारोह में शामिल होकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने और इस पुनीत कार्य में सहभागिता की अपील की है।समारोह में प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को घरेलू उपयोग के 325 आवश्यक उपहार प्रदान किए जाएंगे, जिनमें बेड, फ्रिज, टीवी, पंखा, सिलाई मशीन, कपड़े, अंगूठी, कूलर, संदूक, म्यूजिक सिस्टम सहित अन्य आवश्यक सामान शामिल हैं।
इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में ओमप्रकाश अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, रामावतार अग्रवाल, मोतीलाल अग्रवाल, अमन अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, कृति अग्रवाल, राशि अग्रवाल, मनोज सिंघल, मुकुल गोयल, कमल बंसल, विनोद अग्रवाल, जी.पी. गोस्वामी, मनोज गुप्ता, मुकेश अग्रवाल, गौरव बंसल, बंटी अग्रवाल, राहुल नंबरदार, गिरीश गुप्ता, अशोक अग्रवाल, आनंद प्रकाश सहित अनेक सदस्य उपस्थित
एक टिप्पणी भेजें