Top News

एनएफईडी को मिला प्रतिष्ठित ‘AKTU Leader Incubator Award 2026’

ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता, 8 सितंबर 2026 नवाचार, उद्यमिता और स्टार्टअप विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए Navrachna Foundation for Entrepreneurship Development (NFED), आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज, ग्रेटर नोएडा के इन्क्यूबेशन सेंटर को प्रतिष्ठित ‘AKTU Leader Incubator Award 2026’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उत्तर प्रदेश में मजबूत स्टार्टअप एवं उद्यमिता पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने की दिशा में एनएफईडी के निरंतर प्रयासों की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
यह पुरस्कार UP Startup Samvad 3.0 के दौरान 8 सितंबर को डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय (AKTU), लखनऊ में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया।
स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने में योगदान
NFED द्वारा स्टार्टअप इन्क्यूबेशन, विशेषज्ञ मार्गदर्शन, नवाचार सहयोग, तकनीकी विकास और उद्योग-अकादमिक सहभागिता के माध्यम से युवा नवप्रवर्तकों एवं उद्यमियों को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है। संस्था का उद्देश्य नए विचारों को व्यवहारिक, टिकाऊ और सफल व्यवसायों में परिवर्तित करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन एवं संसाधन उपलब्ध कराना है।
समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल, AKTU के कुलपति प्रो. जे.पी. पांडेय, अटल इनोवेशन मिशन (AIM) के मिशन निदेशक डॉ. दीपक बागला तथा UPLC के प्रबंध निदेशक एवं IAS अधिकारी हिमांशु कौशिक सहित नवाचार और स्टार्टअप क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य अतिथि एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
टीम के प्रयासों को मिली पहचान
इस उपलब्धि पर आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज, ग्रेटर नोएडा के निदेशक डॉ. मयंक गर्ग और NFED के हेड–इन्क्यूबेशन श्री सुधांशु रंजन ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने इस सम्मान का श्रेय इन्क्यूबेशन टीम, मेंटर्स, फैकल्टी सदस्यों, स्टार्टअप्स, नवप्रवर्तकों, विद्यार्थियों और सभी इकोसिस्टम पार्टनर्स के सामूहिक प्रयासों को दिया।
उन्होंने कहा कि यह सम्मान संस्थान को स्टार्टअप इन्क्यूबेशन व्यवस्था को और मजबूत करने तथा युवा नवप्रवर्तकों एवं उद्यमियों के लिए नए अवसर सृजित करने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।
साझेदार संस्थाओं के प्रति जताया आभार
NFED ने AKTU Innovation Hub, UP Startup Mission, Atal Innovation Mission, UPLC तथा अपने सभी इकोसिस्टम पार्टनर्स के प्रति आभार व्यक्त किया। संस्था के अनुसार, इन संगठनों के निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन से नवाचार आधारित उद्यमिता को बढ़ावा देने और स्टार्टअप्स के लिए बेहतर अवसर तैयार करने में महत्वपूर्ण सहायता मिली है।
आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के विजन को मिलेगी गति
‘AKTU Leader Incubator Award 2026’ से सम्मानित होना आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज और NFED की नवाचार एवं उद्यमिता के प्रति प्रतिबद्धता को नई पहचान देता है। यह उपलब्धि संस्थान के एक जीवंत, समावेशी और सशक्त स्टार्टअप इकोसिस्टम के निर्माण के प्रयासों को नई गति प्रदान कर सकती है।
NFED का यह प्रयास Startup India, आत्मनिर्भर भारत और Viksit Bharat @2047 के व्यापक विजन के अनुरूप नवाचार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान के रूप में देखा जा रहा है।

Post a Comment

और नया पुराने