नोएडा/ फेस वार्ता, 9 सितंबर। सिनेमा, मीडिया, कला और संस्कृति के माध्यम से भारत के अंतरराष्ट्रीय जुड़ाव को नई ऊंचाई देने वाला 19वां ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल नोएडा 2026 आगामी 16 सितंबर से नोएडा फिल्म सिटी में शुरू होगा। तीन दिवसीय यह अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 16 से 18 सितंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
फेस्टिवल में भारत सहित विभिन्न देशों के फिल्म निर्माता, अभिनेता, निर्माता, मीडिया विशेषज्ञ, शिक्षाविद, राजनयिक, कलाकार, विद्यार्थी और सिनेमा प्रेमी भाग लेंगे। महोत्सव की अध्यक्षता मारवाह स्टूडियोज के अध्यक्ष एवं ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल नोएडा के फेस्टिवल प्रेसिडेंट डॉ. संदीप मारवाह कर रहे हैं।
ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल नोएडा पिछले वर्षों में विश्व सिनेमा और भारतीय फिल्म जगत के बीच संवाद, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और रचनात्मक सहयोग का महत्वपूर्ण मंच बन चुका है। 19वें संस्करण में अंतरराष्ट्रीय फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग, सेमिनार, पैनल डिस्कशन, सेलिब्रिटी वर्कशॉप, मास्टरक्लास, पुरस्कार समारोह, कला प्रदर्शनियां, पुस्तकों एवं पोस्टरों का विमोचन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
डॉ. संदीप मारवाह ने कहा, “सिनेमा राष्ट्रों के बीच संवाद स्थापित करने वाले सबसे शक्तिशाली माध्यमों में से एक है। ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल नोएडा का उद्देश्य फिल्मों, रचनात्मकता, शिक्षा और संस्कृति के माध्यम से दुनिया को एक मंच पर लाना है। 19वां संस्करण फिल्मकारों, कलाकारों, विद्यार्थियों और मीडिया प्रोफेशनल्स को नए विचारों के आदान-प्रदान और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए व्यापक अवसर प्रदान करेगा।”
इस अवसर पर फेस्टिवल के डायरेक्टर ब फिल्म डायरेक्टर अशोक त्यागी ने कहा कि फेस्टिवल की तैयारियों में 100 देशों की अंतरराष्ट्रीय भागीदारी नोएडा के मीडिया, मनोरंजन, शिक्षा और रचनात्मक उद्योगों के उभरते वैश्विक केंद्र के रूप में बढ़ती पहचान को दर्शाती है। ए पी टी ए के सीईओ विशाल सेठी
इस अवसर पर मौजूद थे उन्होंने कहा कि इन तीन दिनों में हमारी पूरी भागीदारी रहेगी
19वां ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल नोएडा 2026 तीन दिनों तक नोएडा फिल्म सिटी को विश्व सिनेमा के जीवंत संगम में बदलने के लिए तैयार है, जहां भारत और दुनिया भर के फिल्मकार कहानी कहने की सार्वभौमिक भाषा के माध्यम से जुड़ेंगे, संवाद करेंगे और नई रचनात्मक साझेदारियों की शुरुआत करेंगे।
एक टिप्पणी भेजें