ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज ने मानव सेवा और जनकल्याण की भावना को साकार करते हुए संस्थान के मुख्य द्वार पर शर्बत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा अभियान में राहगीरों, मरीजों के परिजनों एवं आगंतुकों को मीठा एवं शीतल जल वितरित किया गया।
कार्यक्रम में संस्थान के विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा सैकड़ों लोगों को शर्बत वितरित कर सेवा भाव का परिचय दिया। इस अवसर पर समाज में परोपकार, करुणा और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश भी दिया गया।
संस्थान की अध्यक्षा श्रीमती संतोष गोयल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सेवा को सर्वोच्च धर्म माना गया है। निर्जला एकादशी के अवसर पर किया गया यह प्रयास मानवता और सामाजिक सरोकारों के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने सभी लोगों से जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने और समाज में प्रेम एवं सहयोग की भावना को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
वहीं, संस्थान के प्रबंध निदेशक संदीप गोयल ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अकादमिक ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में मानवीय मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों का विकास करना भी है। ऐसे सेवा कार्यक्रम युवाओं को संवेदनशील नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने संस्थान की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया। कैलाश इंस्टीट्यूट प्रबंधन ने भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी और सामाजिक सेवा कार्यक्रमों के आयोजन की प्रतिबद्धता
एक टिप्पणी भेजें