Top News

शारदा विश्वविद्यालय ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए नशा मुक्ति रैली निकाली।

ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता:  शारदा विश्वविद्यालय स्कूल ऑफ़ डेंटल साइंस और छात्र कल्याण विभाग ने साथ मिलकर नशा मुक्ति रैली निकाली। बैनर, तख्तियों और नारों के साथ मार्च करते हुए विधार्थियो ने दर्शकों और साथी छात्रों से बातचीत की और सभी से मादक द्रव्यों के सेवन के हानिकारक परिणामों को समझने और नशे की लत के खिलाफ लड़ाई में एक साथ खड़े होने का आग्रह किया।
CMO गौतम बुद्ध नगर डॉ मदन मोहन मणि त्रिपाठी* ने ऐसे अभियानों में युवाओ को शामिल करने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा छात्रों को न केवल अकादमिक रूप से बल्कि सामाजिक रूप से भी सशक्त बनाना हमारा कर्तव्य है। आज की रैली अधिक जागरूक और जिम्मेदार युवाओं की ओर एक कदम है। रैली का आयोजन युवाओं में नशीली दवाओं की लत के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक प्रभावों के बारे में व्यापक जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से किया गया । इसका उद्देश्य छात्रों में जवाबदेही और नागरिक चेतना की भावना पैदा करना है।
विश्वविद्यालय के चांसलर पी. के. गुप्ता ने कहा कि नशा करने वाले व्यक्ति के साथ इसका दुष्प्रभाव पूरे समाज पर पड़ता है। इस अभियान के इस अभियान के द्वारा युवाओं को नशा छोड़ने के लिए प्रोसाहित करना एवं युवाओं को मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अनेक युवा जो नशे में किसी कारणवश फंस जाते हैं और फिर उसने नशे की पूर्ति के लिए कोई भी आपराधिक वारदात करने से नहीं हिचकते हैं। नशा अपराध मुक्त समाज की स्थापना के लिए हम सभी को मिलकर कदम उठाने होंगे, तभी यह मुहिम सार्थक होगी।इस रैली के दौरान Dy. CMO डॉ चन्दन सोनी, डॉ भुवनेश कुमार, डीन रिसर्च,डॉ आर. सी. सिंह, डॉ. हेमंत डीन स्कूल ऑफ़ डेंटल साइंस, डॉ राजीव गुप्ता एडमिशन डायरेक्टर,डॉ अजीत कुमार डायरेक्टर पब्लिक रिलेशन, डॉ शांति नारायण, डॉ करिष्ठा मैथ्यू, डॉ ऋचा, डॉ राशि सहित सभी विभागो के डॉक्टर्स और फैकल्टी मेंबर्स आदि उपस्थित रहे l

Post a Comment

और नया पुराने