दिल्ली/ फेस वार्ता: प्रभावशली नवाचार को बढ़ावा देने के क्षेत्र में में अग्रणी मैरिको इनोवेशन फ़ाउंडेशन (एमआईएफ) ने अपने प्रमुख द्विवार्षिक मंच 'इंडियन इनोवेशन आइकॉन्स ' के 11वें संस्करण के लिए आवेदन आमंत्रित किए।
वर्ष 2006 में शुरू किया गया ‘इंडियन इनोवेशन आइकॉन्स’ आइकॉन्स आज देश के अग्रणी नवाचार सम्मान मंचों में से एक बन चुका है। यह ऐसे भारतीय नवाचारों को पहचान और प्रोत्साहन देता है, जो फिलहाल अपेक्षाकृत कम चर्चित हैं, लेकिन सामाजिक-आर्थिक और पर्यावरणीय स्तर पर देश मे बड़े बदलाव लाने की क्षमता रखते हैं।11वें संस्करण में बिज़नेस (मुनाफ़ा कमाने वाले) और सोशल (बिना मुनाफ़े वाले) श्रेणियों में नवाचारों को को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए आवेदन 22 जून 2026 से 22 जुलाई 2026 तक खुले रहेंगे और इच्छुक इनोवेटर्स ‘इंडियन इनोवेशन आइकॉन्स 2027’ | एप्लीकेशन फ़ॉर्म' के ज़रिए आवेदन कर सकते हैं।
'इंडियन इनोवेशन आइकॉन्स ' में सबसे क्रांतिकारी और उम्मीद जगाने वाले नवाचारों की पहचान के लिए आठ महीने से ज़्यादा समय तक चलने वाली एक विशिष्ट और कठोर मूल्यांकन प्रक्रिया अपनाई जाती है। इसमें प्रत्येक श्रेणी के लिए एक स्वतंत्र जूरी द्वारा दो चरणों में विचार-विमर्श किया जाता है, जिसके बाद स्वतंत्र नॉलेज पार्टनर, डेलॉइट मॉनिटर द्वारा ज़मीनी स्तर पर विस्तृत जांच-पड़ताल की जाती है।
11वें संस्करण की जूरी में व्यापार, स्टार्टअप, निवेश, विज्ञान और सामाजिक प्रभाव क्षेत्रों के प्रतिष्ठित नेता शामिल होंगे।
व्यावसायिक श्रेणी की जूरी की अध्यक्षता अमित चंद्रा करेंगे, जो बेन कैपिटल इंडिया के चेयरपर्सन और एटीई कैपिटल के सह-संस्थापक हैं। जूरी में एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स की कार्यकारी निदेशक नमिता थापर, नीति आयोग की विशिष्ट फेलो, नैसकॉम की पूर्व अध्यक्ष तथा इंटेल साउथ एशिया की पूर्व उपाध्यक्ष एवं एमडी देबजानी घोष, सीएसआईआर-नेशनल केमिकल लेबोरेटरी के निदेशक डॉ. आशीष लेले, कोलगेट-पामोलिव इंडिया की एमडी एवं सीईओ प्रभा नरसिम्हन शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त स्मार्ट वॉटर के चेयरमैन एवं एमडी रवि मारीवाला तथा क्रिसकैपिटल के वरिष्ठ भागीदार संजीव कौल को भी जगह मिली हैं।
सामाजिक श्रेणी की जूरी की अध्यक्षता भी बेन कैपिटल इंडिया के चेयरपर्सन और एटीई कैपिटल के सह-संस्थापक अमित चंद्रा करेंगे। इस जूरी में द रॉकफेलर फाउंडेशन एशिया की वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं एशिया प्रमुख दीपाली खन्ना, आईडीआर की सह-संस्थापक एवं सीईओ समरनीता शेट्टी, मान देशी बैंक और मान देशी फाउंडेशन की संस्थापक एवं चेयरपर्सन चेतना गाला सिन्हा, हकदर्शक के सीईओ अनिकेत डोएगर, असिस्टेक फाउंडेशन के सीईओ एवं सह-संस्थापक प्रतीक माधव और इंडियन स्कूल ऑफ पब्लिक पॉलिसी के सह-संस्थापक एवं चेयरपर्सन लुइस मिरांडा शामिल होंगे।
इंडियन इनोवेशन आइकॉन्स के 11वें संस्करण का ग्रैंड फिनाले 4 मार्च 2027 को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर, बीकेसी में आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में व्यापार, स्टार्टअप, निवेश, सामाजिक प्रभाव और मीडिया जगत की प्रतिष्ठित व शीर्ष हस्तियां शामिल होंगे और इस दौरान नवाचार, लगन और बदलाव की प्रेरक कहानियों का उत्सव मनाया जाएगा।
मैरिको इनोवेशन फाउंडेशन के संस्थापक हर्ष मारीवाला ने कहा, “भारत इस समय ऐसे इनोवेटर्स की एक मजबूत लहर देख रहा है, जो ऐसे समाधान विकसित कर रहे हैं जिनमें बड़े पैमाने पर सार्थक प्रभाव डालने की क्षमता है। हालांकि, कई परिवर्तनकारी विचार जमीनी स्तर पर वास्तविक चुनौतियों का समाधान करने के बावजूद अक्सर अपेक्षित पहचान नहीं प्राप्त कर पाते हैं। इंडियन इनोवेशन आइकॉन्स के माध्यम से हमारा उद्देश्य ऐसे क्रांतिकारी नवाचारों की पहचान करना और उन्हें बढ़ावा देना है, ताकि उन्हें ज़्यादा पहचान, नेटवर्क तक पहुँच और ऐसे मौके उपलब्ध कराएंगे जिनसे उनकी वृद्धि और प्रभाव को बढ़ावा देने में मदद मिल सके। वर्षों के दौरान इस मंच ने ऐसे इनोवेटर्स को पहचान प्रदान की है, जिनकी वजह से विभिन्न क्षेत्रों और समुदायों में उल्लेखनीय बदलाव आया है। हमें 11वें संस्करण के माध्यम से परिवर्तनकारी विचारों की अगली पीढ़ी की खोज को लेकर उत्सुकता है, जो भविष्य में बड़े स्तर पर प्रभाव उत्पन्न कर सकते हैं।”
11वें संस्करण के विजेताओं को हर्ष मारीवाला से रणनीतिक मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इसके साथ ही उन्हें मैरिको इनोवेशन फाउंडेशन के निवेशकों, उद्योग जगत के नेताओं, अनुदानदाताओं तथा इकोसिस्टम साझेदारों के नेटवर्क तक पहुंच मिलेगी। साथ ही उन्हें मैरिको के वरिष्ठ नेतृत्व से विशेष (बेस्पोक) मेंटरशिप, राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ी हुई पहचान तथा उनके विकास और विस्तार को गति देने के लिए विशेष अवसर भी प्रदान किए जाएंगे।मैरिको इनोवेशन फाउंडेशन की गवर्निंग काउंसिल के चेयरपर्सन एवं जूरी चेयर अमित चंद्रा ने कहा, “भारत का भविष्य उन लोगों द्वारा आकार लेगा, जो समस्याओं को अलग नजरिए से देखते हैं और परिवर्तनकारी समाधानों को विकसित करने का साहस रखते हैं। इंडियन इनोवेशन आइकॉन्स ऐसे इनोवेटर्स की उनके सफर के शुरुआती चरण में ही पहचान करने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्थापित मंच है। स्काईरूट एयरोस्पेस, डूज़ी और एस्ट्रोम टेक्नोलॉजीज जैसे पूर्व विजेता इस बात के सशक्त उदाहरण हैं कि जब साहसिक विचारों को समय रहते पहचान और समर्थन मिलता है, तो वे किस प्रकार बड़े बदलावों का आधार बन सकते हैं।”पिछले संस्करण में देशभर से 1,100 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें विभिन्न क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान प्रस्तुत करने वाले नवाचार शामिल थे।मैरिको इनोवेशन फाउंडेशन की प्रमुख सुरंजना घोष ने कहा, “पिछले वर्षों में इंडियन इनोवेशन आइकॉन्स के पूर्व विजेताओं की प्रगति को देखना और भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को निरंतर विकसित होते हुए देखना अत्यंत उत्साहजनक रहा है। 11वें संस्करण की शुरुआत के साथ हम उन नए विचारों, इनोवेटर्स और प्रभावशाली कहानियों को जानने के लिए उत्सुक हैं, जो इंडियन इनोवेशन आइकॉन्स के पिछले संस्करण के बाद सामने आए हैं। मैरिको इनोवेशन फ़ाउंडेशन में, हम इसे नवाचारों का उत्सव मनाने और भारत के भविष्य को आकार देने वाले व्यक्तियों व संस्थाओं से सीखने के अवसर के तौर पर देखते हैं। हम देशभर से आने वाले इनोवेटर्स को आमंत्रित करते हैं कि वे आगे आएं और अपने परिवर्तनकारी नवाचारों को साझा करें। हम अभूतपूर्व नवाचारों की अगली पीढ़ी को मंच प्रदान करने और उन्हें प्रमुखता से उजागर करने के लिए उत्सुक हैं।”
आवेदन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए #IndianInnovationIcons को लिंक्डइन और इंस्टाग्राम पर फॉलो किया जा सकता है।
एक टिप्पणी भेजें