ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: ग्रेटर नोएडा स्थित HIMT Group of Institutions के कंप्यूटर एप्लिकेशन विभाग द्वारा अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य और भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अतिथियों की बड़ी भागीदारी रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर चेयरमैन H. S. Bansal ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन, ईमानदारी और निरंतर परिश्रम ही सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने छात्रों को जीवन में इन मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया।
ग्रुप डायरेक्टर Dr. Sudhir Kumar ने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन को सही दिशा देने का माध्यम है। विभागाध्यक्ष Narendra Upadhyay ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और हर चुनौती का सामना करने के लिए प्रेरित किया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए संस्थान और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। नृत्य, संगीत और नाट्य प्रस्तुतियों ने समारोह में उत्साह और उमंग भर दी।
‘स्मारिका 2.0’ का विमोचन, फेयरवेल टाइटल्स का ऐलान
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘स्मारिका 2.0’ का विमोचन रहा, जिसमें विदाई बैच की यादों को संजोया गया। साथ ही मिस्टर और मिस फेयरवेल का चयन भी किया गया।
एमसीए विभाग से प्रिंस – मिस्टर फेयरवेल, कीर्ति – मिस फेयरवेल
बीसीए विभाग से आयुष – मिस्टर फेयरवेल, रितु – मिस फेयरवेल
इस अवसर पर संस्थान के सचिव Anil Bansal, सह सचिव Anmol Bansal और कार्यकारी निदेशक Dr. Vikrant Chaudhary भी उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में भावनात्मक माहौल के बीच विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल भविष्य की ओर आगे बढ़ने का संकल्प लिया। Correct Name:- Rajeev Maikle
एक टिप्पणी भेजें