Top News

रूहानियत और प्यार का संगम: ‘अनुभा’ वेबसीरीज़ का रोमांटिक सॉन्ग “धूप में साया बनके” 1 मई को होगा रिलीज।

मुंबई/ फेस वार्ता: रोमांस और रूहानियत से भरपूर वेबसीरीज़ “अनुभा” का बहुप्रतीक्षित गाना “धूप में साया बनके” 1 मई को Highflyer Records के यूट्यूब चैनल और सभी प्रमुख डिजिटल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। यह गीत प्रेम की गहराई और भावनाओं की खूबसूरती को संगीत और दृश्य माध्यम के जरिए पेश करने का प्रयास है।
इस प्रोजेक्ट को Royal Memories Films और BR International Film Production द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। निर्माता Rajeev Maikle और निर्देशक Rajiv Behera इस रोमांटिक ट्रैक के जरिए दर्शकों को एक भावनात्मक और सुकूनभरा अनुभव देने जा रहे हैं।
गाने का संगीत Vishal-Akash (धनेलिया ब्रदर्स) ने तैयार किया है, जिसमें Akash Dhanellia की मखमली आवाज श्रोताओं को खास एहसास कराएगी। वहीं, Piyush Parag के लिखे जज़्बाती बोल इस गाने को और भी दिलकश बनाते हैं।
वीडियो को Ranjan Kumar Kamila की सिनेमैटोग्राफी ने खास विजुअल अपील दी है, जबकि ऑन-स्क्रीन जोड़ी Ratikant Kamila और Jessica Harrison की केमिस्ट्री दर्शकों को आकर्षित करने के लिए तैयार है।
यह गाना “धूप में साया बनके” प्यार, साथ और एहसास की उस भावना को दर्शाता है, जो हर रिश्ते को खास बनाती है। हाईफ्लायर रिकॉर्ड्स के बैनर तले रिलीज होने जा रहा यह ट्रैक दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाने की पूरी क्षमता रखता है।

Post a Comment

और नया पुराने