ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एनआईईटी) में 17 व 18 अप्रैल 2026 को दो दिवसीय फैकल्टी इंगेजमेंट प्रोग्राम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों के बीच टीम भावना को मजबूत करना और सामूहिक रूप से चुनौतियों का सामना करने की क्षमता विकसित करना रहा। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “कमांड, कोलैबोरेट, कॉन्कर” रखी गई।
कार्यक्रम का संचालन प्रतिष्ठित लीडरशिप डेवलपमेंट संस्था स्ट्रेंथ मास्टर्स द्वारा किया गया। इसकी रूपरेखा संस्था के सह-संस्थापक अभिषेक जोशी ने तैयार की। आयोजन को सफल बनाने में स्ट्रेंथ मास्टर्स की टीम—विनीत शर्मा, सुशांत सिंहा, चंदन सिंह, हर्षित एवं उनकी सहयोगी टीम की अहम भूमिका रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ एनआईईटी के निदेशक डॉ. विनोद एम. कापसे के प्रेरणादायक संबोधन से हुआ। उन्होंने फैकल्टी इंगेजमेंट प्रोग्राम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन शिक्षकों के बीच समन्वय और नवाचार को बढ़ावा देते हैं, जो संस्थान की प्रगति के लिए आवश्यक हैं।
दो दिनों तक चले इस कार्यक्रम में विभिन्न खेलों और गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों ने टीमवर्क, सहयोग, क्रिटिकल थिंकिंग और निर्णय लेने जैसी महत्वपूर्ण क्षमताओं को न केवल समझा, बल्कि उन्हें व्यवहारिक रूप में भी अपनाया।समापन समारोह में एनआईईटी के प्रबंध निदेशक डॉ. ओ.पी. अग्रवाल, अतिरिक्त प्रबंध निदेशक डॉ. नीमा अग्रवाल और निदेशक डॉ. विनोद एम. कापसे ने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए। इस अवसर पर डॉ. ओ.पी. अग्रवाल ने कहा कि एनआईईटी उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और प्रगतिशील सोच के साथ अपनी अलग पहचान बनाए हुए है तथा संस्थान का लक्ष्य एक विकासोन्मुख और समन्वयपूर्ण शैक्षणिक वातावरण तैयार करना है।
एक टिप्पणी भेजें