ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता:भारत रत्न Dr. B. R. Ambedkar की जयंती के पावन अवसर पर ग्रेटर नोएडा मंडल में कार्यक्रमों का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया। इस दौरान समरस समाज के निर्माण का संकल्प लेते हुए कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।
मंडल अध्यक्ष अर्पित तिवारी के नेतृत्व में मंडल के सभी बूथों पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। उपस्थित जनों ने बाबा साहेब के संघर्षमय जीवन, उनके संविधान निर्माण में योगदान और सामाजिक न्याय के लिए किए गए प्रयासों को याद करते हुए समानता, न्याय और बंधुत्व के मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया।
मीडिया से बातचीत में मंडल मीडिया प्रभारी भगवत प्रसाद शर्मा ने बताया कि मंडल अध्यक्ष अर्पित तिवारी ने ग्राम तुगलपुर स्थित बूथ संख्या 654 पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर आर्य कोरी, गीता सागर, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा, मोनू गुर्जर, मुकेश दीक्षित, विजय कसाना, सुनील तुगलपुरिया, भारत परमार, भूपेन्द्र शर्मा, गौरव तोमर, गजेन्द्र विधुड़ी, अरुण मलेठा और शेखर झा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इसके अलावा मंडल के अन्य बूथों पर भी पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्षों, पन्ना प्रमुखों और कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर बाबा साहेब को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इस क्रम में राघवेंद्र त्रिपाठी, कपिल भाटी, संजय चौहान, रवि श्रीवास्तव, अमीता सिंह, पुनीत दीक्षित, प्रभात अग्रवाल और भगवत प्रसाद शर्मा समेत अनेक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही।
पूरे आयोजन में अनुशासन, श्रद्धा और सामाजिक चेतना का वातावरण देखने को मिला, जो बाबा साहेब के आदर्शों के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
एक टिप्पणी भेजें