ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: GL Bajaj Institute of Management and Research द्वारा दो दिवसीय “9th इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन ग्लोबल बिज़नेस इनोवेशंस: इनक्लूजन एंड एक्सपेंशन” का भव्य एवं सफल आयोजन पीजीडीएम ऑडिटोरियम, संस्थान परिसर में किया गया। यह सम्मेलन वैश्विक व्यापार नवाचार, समावेशन एवं विस्तार जैसे समसामयिक विषयों पर केंद्रित रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें देश-विदेश के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों, शोधार्थियों एवं उद्योग विशेषज्ञों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मुख्य अतिथि डॉ. भीमराया मेत्री, निदेशक Indian Institute of Management Nagpur ने अपने संबोधन में कहा कि वैश्विक व्यापार परिदृश्य में तेजी से बदलाव हो रहे हैं और ऐसे में नवाचार की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने शिक्षा और उद्योग के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर बल देते हुए शोधार्थियों को गुणवत्ता, प्रासंगिकता एवं व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाने की सलाह दी।
विशिष्ट अतिथि डॉ. ममता रानी अग्रवाल, एडिशनल सेक्रेटरी, Association of Indian Universities ने कहा कि उच्च शिक्षा में समावेशिता, नवाचार एवं शोध की भूमिका देश के समग्र विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने शोधार्थियों को नई तकनीकों एवं अंतःविषय दृष्टिकोण अपनाकर वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।
इस अवसर पर कार्तिकेय अग्रवाल, सीईओ, GL Bajaj Group of Educational Institutions ने कहा कि ऐसे अंतर्राष्ट्रीय मंच छात्रों एवं फैकल्टी को वैश्विक रुझानों से जोड़ते हैं और संस्थान शोध एवं उद्योग के बीच सेतु का कार्य करता रहेगा।
संस्थान की निदेशक डॉ. सपना राकेश ने सम्मेलन को गर्व का विषय बताते हुए कहा कि विभिन्न ट्रैक्स में प्रस्तुत शोध पत्रों ने विषय की गहराई और विविधता को प्रदर्शित किया। यह मंच ज्ञान के आदान-प्रदान के साथ-साथ नए विचारों और सहयोग के अवसर भी प्रदान करता है।
सम्मेलन के दौरान डेटा एनालिसिस, मार्केटिंग, एचआर और फाइनेंस जैसे विभिन्न विषयों पर तकनीकी सत्र आयोजित किए गए, जिनमें शोधार्थियों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। इन सत्रों में गहन चर्चा और ज्ञानवर्धन का वातावरण रहा।
कार्यक्रम के प्रथम दिन का समापन कॉन्फ्रेंस कन्वीनर डॉ. आदर्श गर्ग एवं डॉ. आनंद राय द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। दो दिवसीय यह अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन प्रतिभागियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता एवं सकारात्मक प्रतिक्रिया के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
एक टिप्पणी भेजें