ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता भारत शर्मा: औद्योगिक क्षेत्र की अग्रणी इकाई आर्या फैशन्स द्वारा अपने परिसर में एक विशेष कर्मचारी संवाद सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में घोषित नवीनतम न्यूनतम वेतन दरों (Minimum Wages) की स्पष्ट, पारदर्शी और व्यावहारिक जानकारी कर्मचारियों तक पहुँचाना रहा।कार्यक्रम के दौरान संस्थापक डॉ. खुशबू सिंह ने स्वयं सभी कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने कुशल (Skilled), अर्ध-कुशल (Semi-Skilled) और अकुशल (Unskilled) श्रेणियों के अनुसार नई वेतन संरचना को विस्तार से समझाया। साथ ही प्रत्येक श्रेणी के कर्मचारियों को मिलने वाले वेतन के निर्धारण की प्रक्रिया को सरल भाषा में स्पष्ट किया गया, जिससे सभी को अपने अधिकारों की सटीक जानकारी मिल सके।सत्र की विशेषता यह रही कि पूरी जानकारी कर्मचारियों को सरल हिंदी में दी गई, जिससे कोई भ्रम या संदेह न रहे। इसके अलावा ईएसआई (ESI) और पीएफ (PF) से जुड़ी व्यवस्थाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कर्मचारियों को बताया गया कि उनके वेतन से कितना अंश योगदान होगा और कंपनी द्वारा कितना हिस्सा जमा किया जाएगा।
संवाद सत्र के बाद कर्मचारियों से फीडबैक भी लिया गया, जिसमें सभी कर्मचारियों ने नई वेतन संरचना पर संतोष और खुशी व्यक्त की। कार्यक्रम के अंत में कर्मचारियों ने तालियों की गूंज के साथ डॉ. खुशबू सिंह का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर डॉ. खुशबू सिंह ने कर्मचारियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी कर्मचारियों ने संस्था पर विश्वास बनाए रखा और अनुशासन का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि आर्या फैशन्स अपने कर्मचारियों के साथ एक परिवार की तरह खड़ा है और प्रदेश सरकार के वेतन वृद्धि के फैसले का पूर्ण समर्थन करता है।उन्होंने इसे औद्योगिक विकास और श्रमिक हितों की दिशा में एक सकारात्मक पहल बताया।
एक टिप्पणी भेजें